क्लस्टर हेडेक क्या होता है ? जानें लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

सिर दर्द एक आम सी स्वास्थ्य समस्या है, जिसे अधिकांश लोग कभी न कभी अनुभव करते हैं।सिर दर्द कई प्रकार के होते हैं,आज हम आर्टिकल में क्लस्टर हेडेक के बारे में बात करेंगे। दरअसल कई बार लोगों को क्लस्टर हेडेक हो जाता है लेकिन उन्हें मालूम ही नहीं होता है कि वह क्लस्टर हेडेक से परेशान हैं। आइए जानते हैं क्या होता है क्लस्टर हेडेक? इसके लक्षण क्या होते हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट विभु कावत्रा जानकारी दे रहे हैं।
क्लस्टर हेडेक क्या होता है ?

क्लस्टर हेडेक सिर दर्द का एक गंभीर रूप है। यह सिर के एक तरफ होने वाला दर्द है जो 15 मिनट से लेकर तीन-चार घंटे तक रहता है। यह सिर दर्द पैटर्न भी फॉलो करता है। अक्सर यह हर दिन एक ही समय पर होता है। बार-बार क्लस्टर हेडेक होता है तो इस क्लस्टर अटैक भी कहा जाता है।एक्सपर्ट बताते हैं कि क्लस्टर हेड एक रात के समय पर ज्यादा होता है। इसे क्लस्टर हेडेक इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह दर्द एक खास समय अवधि के दौरान कई बार होता है जिसे क्लस्टर पीरियड कहा जाता है। इन पीरियड्स के दौरान सिर दर्द के कई हमले हो सकते हैं। आमतौर पर दिन में एक से तीन बार भी हो सकता है। माइग्रेन इसी के कैटेगरी में आता है
क्या हैं क्लस्टर हेडेक के लक्षण?
- एक तरफ दर्द
- बेचैनी
- आंख लाल होना
- बहती नाक
- प्रकाश की संवेदनशीलता
- आंखों में खुजली
- पसीना आना
- सांस उखड़ना
यह भी पढ़ें-एक ही ब्रा को 2 दिन पहनने से क्या होता है?
क्लस्टर हेडेक के कारण

- क्लस्टर हेडेक के कारण पूरी तरह से ज्ञात नहीं है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ विशेष चीज इस प्रकार के सिर दर्द को ट्रिगर कर सकती हैं। यह ट्रिगर फैक्टर दर्द के दौरे को शुरू कर सकते हैं।
- अचानक तेज या चमकदार रोशनी जैसे कि कैमरा फ्लैश या तेज लाइट क्लस्टर हेडेक के दौरे को ट्रिगर कर सकती हैं।
- धूम्रपान या सिगरेट का धुआं भी एक महत्वपूर्ण ट्रिगर है यह नसों को उत्तेजित करता है।
- इसके अलावा शराब का सेवन भी क्लस्टर हेडेक के दौरे को ट्रिगर कर सकते हैं
- चाइनीस फूड भी इसका कारण बनते हैं।
- अचानक से आधी रात को नींद खुलने की वजह से भी क्लस्टर हेडेक हो सकता है।
- तेज या मजबूत सुगंध परफ्यूम या एयर फ्रेशनर भी सिर दर्द का कारण बन सकता है
यह भी पढ़ें-वजाइना की बहुत अधिक सफाई भी बन सकती है इंफेक्शन का कारण, डॉक्टर से जानें
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।