herzindagi
what happens if you wear same bra for  days in a row

एक ही ब्रा को 2 दिन पहनने से क्या होता है?

क्या आप भी नहाने के बाद कई बार एक ही ब्रा को अगले दिन भी पहन लेती हैं। आलस के चक्कर में अगर भी एक ही ब्रा को 2 दिन तक पहनती हैं, तो जान लीजिए कि इससे क्या होता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-03, 20:27 IST

ब्रेस्ट शेप और सही फिटिंग में रखने के लिए, महिलाएं ब्रा पहनती हैं। यह महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। ब्रा कई तरह के पैटर्न और मैटेरियल में मिलती हैं और महिलाएं ड्रेस, कम्फर्ट और अन्य कई चीजों का ध्यान रखते हुए इनका चुनाव करती हैं। सेहतमंद रहने के लिए, अंडरगार्मेंट्स को रोज बदलना और धोना जरूरी होता है। कई बार महिलाएं नहाने के बाद एक ही ब्रा को अगले दिन भी पहन लेती हैं। 2 दिन एक ही ब्रा पहनना कई महिलाओं को नॉर्मल लगता है। वहीं, कई बार महिलाएं, कम्फर्ट और फिटिंग की वजह से भी ऐसा कर लती हैं। लेकिन, क्या एक ही ब्रा दो लगातार 2 दिन तक पहनना सही है। एक ही ब्रा को 2 दिन पहनने से क्या होता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

एक ही ब्रा को लगातार 2 दिन पहनने से क्या होता है? (What happens if you wear the same bra for too long)

side effects of wearing same bra for two days

  • एक्सपर्ट का कहना है कि एक ही ब्रा को लगातार 2 दिन तक पहनना सही नहीं है। ब्रा हमारे शरीर के डायरेक्ट संपर्क में आती है। इसलिए, इस पर पसीना और बैक्टीरिया जल्दी जमते हैं।
  • ऐसे में अगर आप एक ही ब्रा को लगातार 2 दिन तक पहनेंगी, तो स्किन इंफेक्शन होने के चांसेज रहते हैं। इससे स्किन पर इंफेक्शन, रैशेज और खुजली हो सकती है।
  • अगर आप बिना धोए 2 दिन या इससे ज्यादा एक ही ब्रा पहनेंगी, तो इससे फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रा को रात में उतारना जरूरी है। अगर आप दिन-रात लगातार 2 दिन तक एक ही ब्रा पहनेंगी, तो इससे कंधे और पीठ में दर्द हो सकता है।
  • ब्रा को बदलना, रात में उतारना और सही से वॉश करना जरूरी है। इसके साथ ही ब्रा को अच्छे से सुखाना भी चाहिए ताकि गंदगी, जर्म्स और मॉइश्चर न रहे।

यह भी पढ़ें- हैवी ब्रेस्ट के लिए पहनती हैं ज्यादा टाइट ब्रा? जान लीजिए इसके नुकसान

Does wearing a tight bra affect breast

  • ब्रा को कपड़ों से कवर करके सुखाना सही नहीं है।
  • अगर आप 1 ही ब्रा हो 2 दिन तक पहनेंगी, तो इससे सीने में जलन भी हो सकती है क्योंकि इससे ब्रेस्ट पर अधिक दबाव पड़ सकता है।
  • कई बार महिलाएं फिटिंग के लिए बहुत टाइट ब्रा पहन लेती हैं, इससे ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है।
  • अगर आप दिनभर बाहर रहकर शाम को घर वापिस आई हैं और आपकी ब्रा पसीने से भीगी हुई है, तो इसे तुरंत बदल दें।
  • 2 दिन तक एक ही ब्रा पहनने से ब्रेस्ट और बैक पेन भी हो सकता है। 
  • एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रा और पैंटी दोनों को रोजाना बदलना और अच्छे से वॉश करना बहुत जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- ब्रा पहनने के बाद बाहर लटकती है चर्बी? इस 1 एक्सरसाइज से होगी कम


 

अंडरगार्मेंट्स को रोज बदलना और सही से धोना, बहुत जरूरी है। लेकिन, अगर आपको कोई हेल्थ कंडीशन है, तो इसे डाइट में शामिल करने से पहले, एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।