Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:06 AM IST

पीरियड खत्म होने के बाद कमर और पेट में क्यों होता है दर्द?

क्या पीरियड्स खत्म होने के बाद भी आपको पेट और कमर में दर्द रहता है। जानिए ऐसा क्यों होता है।
Updated:- 2024-05-21, 17:11 IST
Is it normal to have cramps after your period

पीरियड यानी की माहवारी एक बहुत ही सामान्य नेचुरल प्रोसेस है, जिससे हर महिला को हर महीने गुजरना पड़ता है। पीरियड्स होने का साफ मतलब यह होता है की लड़कियों का शरीर अपने आप को प्रेगनेंसी के लिए तैयार कर चुका है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में काफी ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है, पीरियड्स खत्म होते ही यह दर्द बिल्कुल नॉर्मल हो जाता है, लेकिन कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्हें पीरियड्स खत्म होने के बाद भी दर्द और ऐंठन होता है। आईए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है Dr. Sameep Bhujbal Consultant - OBGY and Gynaecology Jupiter Hospital, Pune इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

पीरियड खत्म होने के बाद कमर और पेट में क्यों होता है दर्द?

periods cramp

इसे पोस्ट मेंस्ट्रूअल सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है। एक्सपर्ट का मानना है कि पीरियड्स के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोनल बदलाव होने से शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशानियां उठानी पड़ती है। एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ महिलाओं को पीरियड्स के बाद बैक पेन, पेट में ऐंठन, जॉइंट पेन होता है, तो वहीं कुछ महिलाएं तनाव का शिकार हो जाती है। ऐसा पीरियड्स के बाद शरीर में एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ने से होता है। 90 फ़ीसदी महिलाएं प्री मेंस्ट्रूअल सिंड्रोम का अनुभव करती हैं, तो वही 20 से 40 फीसदी महिलाएं पोस्ट मेंस्ट्रूअल सिंड्रोम का सामना करती हैं। हालांकि कुछ दिनों के बाद यह समस्या खत्म हो जाती है

एक्सपर्ट कहती है कि पीरियड्स के दौरान ब्लड लॉस होने के कारण भी ऐसा होता है। इससे एनर्जी लेवल कम होता है, खून की मात्रा कम होने से चिड़चिड़ापन मूड स्विंग्स हो जाता है। 

एक्सपर्ट बताती है कि एडिनोमायोसिस एक तरह की बीमारी है जिस में यूटरस की मांसपेशियों के अंदर मौजूद लाइनिंग टिशू जिसे हम एंटोमीट्रियम कहते हैं उसमें सूजन आ जाती है। इसके कारण भी पीरियड्स के बाद तेज दर्द होता है।

यह भी पढ़ें-बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण

periods pain

वहीं कुछ महिलाओं में फाइब्रॉएड की शिकायत हो जाती है। एक तरह का ट्यूमर होता है जिसका साइज बढ़ाने से तकलीफ बढ़ती है। फाइब्रॉएड के कारण पीरियड के दौरान तेज दर्द हो जा सकता है और पीरियड के बाद भी यह दर्द बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें-मोबाइल एडिक्शन के चलते हो रही है यह बीमारी, इन लक्षणों से करें पहचान

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।