Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

भीड़ भाड़ में जाते ही बिगड़ने लगती है तबियत? हो सकती है यह दिक्कत

क्या आपको भी भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने में डर लगता है। क्राउड देखकर आप भी परेशान हो जाते हैं तो शायद आपको एगोराफोबिया हो सकता है।        
Updated:- 2025-01-17, 13:01 IST
image

एप्पल के को फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पावेल कुंभ में हिस्सा लेने के लिए आई थीं, जानकारी के मुताबिक लॉरेन यहां पर 10 दिन का समय बिताने वाली थी लेकिन वह तीन दिन में ही वापस चली गईं। बताया जा रहा है वह भीड़भाड़ देखकर बीमार पड़ गईं। जानकारी के मुताबिक लॉरेंस को एगोराफोबिया है। आईए जानते हैं क्या होती है यह समस्या इसके लक्षण क्या होते हैं? इस बारे में डॉक्टर कमल किशोर वर्मा ने जानकारी साझा की है।

क्या है एगोराफोबिया?

CROWD ANXIETY

एगोराफोबिया एक मेंटल डिसऑर्डर है जिसमें व्यक्ति क्राउडड जगह पर जाकर परेशान हो जाता है। भीड़भाड़ वाली जगह पर जाकर उसे एंग्जाइटी महसूस होती है। पीड़ित व्यक्ति को भीड़भाड़ वाली जगहों पर ऐसी परिस्थितियों का डर होता है जहां से मुश्किल पड़ने पर भाग निकलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे व्यक्ति भीड़ में खड़े होने, बंद कमरे में रहने और पब्लिक परिवहन का इस्तेमाल करने से डरते हैं। इस डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों को अक्सर पैनिक अटैक होने का खतरा बना रहता है। ऐसे लोग भीड़भाड़ का नाम सुनते ही चिढ़ जाते हैं।

एगोराफोबिया के लक्षण?

WhatsApp Image 2025-01-17 at 11.08.05 AM

  • भीड़ से डर लगना
  • पसीना आना
  • दिल की धड़कन बढ़ना
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • सीने में दर्द होना
  • कंपकंपी होना

यह भी पढ़ें-पीरियड्स के बाद कब सेक्शुअल रिलेशन बनाना चाहिए?

एगोराफोबिया के कारण क्या हैं?

  • बचपन में हुआ कोई घटना 
  • जेनेटिक्स
  • मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर का असंतुलन
  • तनाव में रहना
  • असुरक्षित माहौल में रहना

यह भी पढ़ें-सर्दियों में थकान और त्वचा में रूखापन क्यों बढ़ता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।