आजकल की जिंदगी में लगभग सभी व्यक्ति किसी न किसी बात को लेकर तनाव में हैं। किसी को जॉब की चिंता है, कोई रिश्तों की उलझन में उलझा है, तो कोई काम के प्रेशर में है, तो किसी को आने वाले कल की चिंता, कुल मिलाकर सभी स्ट्रेस में हैं। यकीन मानिए आज के वक्त में सबसे खुशकिस्मत वही है, जो खुश है, सुकून में है और तनाव से दूर है। तनाव का असर हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर होता है। इसकी वजह से न केवल हमारे चेहरे की मुस्कुराहट गायब हो जाती है, बल्कि डाइजेशन से लेकर, हार्मोन्स के बैलेंस तक, शरीर के कई फंक्शन्स पर इसका असर होता है। स्ट्रेस को दूर करने में हमारे किचन में मौजूद कई मसाले औरघरेलू उपाय कारगर हैं। अगर स्ट्रेस की वजह से आपको रात को नींद नहीं आती है, आप हमेशा परेशान रहते हैं और किसी भी काम में मन नहीं लगता है, तो स्ट्रेस लेवल को कम करने के लिए, आप एक्सपर्ट की बताई इस चाय को डाइट का हिस्सा बनाएं। घरेलू चीजों से बनने वाली यह चाय गुणों से भरपूर है और स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के लेवल को कम करने में मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
स्ट्रेस को दूर करने में मदद कर सकती है यह चाय
- कोर्टिसोल लेवल बढ़े होने की वजह से प्रोजेस्टेरोन लेवल कम होता है और इसकी वजह से ओव्युलेशन और पीरियड साइकिल अनियमित होती है।
- हरी इलायची में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह दिमाग को शांत करती है। इसमें मौजूद वोलेटाइल ऑयल स्ट्रेस को कम करते हैं और मूड को सुधारते हैं। इससे ओव्युलेशन भी नियमित होता है।
- जायफल में मैग्नीशियम और मिरिस्टिसिन होता है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है।
- दालचीनी, औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है।
- लैवेंडर में लिनालूल होता है। इससे स्ट्रेस कम होता है और दिमाग को रिलैक्स मिलता है।
- कैमोमाइल में मौजूद एपिजेनिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट, स्ट्रेस लेवल को कम करने और दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन
तनाव को कम करने के लिए घर पर बनाएं यह चाय
सामग्री
- दालचीनी- 2 चुटकी
- जायफल- 2 चुटकी
- लैवेंडर- 1 चुटकी
- हरी इलायची- 2
- कैमोमाइल टी- 1 टी बैग
- पानी- 200 मि.ली.
विधि
- एक पैन में सभी चीजों को डालकर रंग बदलने तक उबालें।
- इसे छान लें और पिएं।
यह भी पढ़ें- स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
तनाव को दूर करने में यह देसी चाय आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों