अदिति भाटिया है Nature की दीवानी, पसंद आता है बीच और जंगलों में घूमना

ट्रेवल करने का सबका अपना तरीका होता है। कोई लम्बी छुट्टियां पसंद करता है तो कोई हर दो सप्ताह में दो या तीन दिन वाले छोटे ट्रिप से भी ख़ुश हो जाता है। किसी को पसंद होता है एडवेंचर तो कोई चाहता है लग्ज़री ट्रेवल। ऐसे ही ट्रेवल करने के अपने स्टाइल और तरीके के बारे में हमसे बात की शो 'ये है मोहब्बतें' की रूही यानि अदिति भाटिया ने।
अदिति ने हमें बताया कि वो एडवेंचर तो पसंद है ही मगर, ट्रेवल करने का उनका अपना मूड होता है। उन्हें कभी पहाड़ और ऊंचाइयां पसंद आती हैं तो कभी उन्हें समुन्द्र की गहराई नापने का मन होता है। अदिति ने बताया कि वो जब भी कहीं जाने का प्लान करती हैं तो सबसे पहले यही चीज़ देखती है कि उस जगह greenery है या नहीं! आइये पलटते हैं अदिति के ट्रेवल डायरी के कुछ पन्ने।
बीच लवर हूं, गोवा है फ़ेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन
अदिति ने बताया कि वो गोवा कई बार गई हैं क्यूंकि वो मुंबई के बहुत पास है। यहां जाना-आना आसान है और कम समय में यहां पहुंचा जा सकता है और इन सबके अलावा यहां बहुत सुन्दर बीचेज़ हैं और पानी से उन्हें बहुत प्यार है। बीच पर सनसेट देखना बहुत अच्छा लगता है और नारियल पानी मी जाए तो परफेक्ट शाम होती है। मैं घंटो तक पानी में रह सकती हूं, जब मुंबई में होती हूं तो भी समय निकालकर स्विमिंग ज़रुर करती हूं।
नेचर को ढूंढती हूं हर जगह
अदिति ने कहा कि मुझे जंगल बहुत पसंद है। जहां भी हरियाली होती है मैं उस जगह को बहुत एन्जॉय करती हूं। जब मैं बीच पर पानी में नहीं होती तो तीन चार नारियल पानी लेकर दूर किसी पेड़ के नीचे बैठी होती हूं। मेरे घर पर भी मैंने कई पौधे लगाए हैं। गोवा में बटरफ्लाई पार्क भी है जहां मैं हर बार जाती हूं। इन दिनों गोवा में तरह तरह के wildlife centuries भी खुल गई हैं जो गोवा के आसपास के जंगलों में आपको ले जाती हैं।
गोवा की स्ट्रीट शॉपिंग
अदिति आगे कहती हैं कि मुझे गोवा की स्ट्रीट शॉपिंग भी बहुत पसंद है। एंकल ब्रेसलेट, इयरिंग और नैकलेस बहुत ही अच्छे मिलते हैं। मुझे शंख और सीपियों से बने हार भी बहुत अच्छे लगते हैं। मैं जब भी गोवा जाती हूं वहां से ढेर सारी ज्वेलरी लाती हूं।
जाते जाते अदिति ने बताया कि जब बात आती है गोवा की पैकिंग की तो वो इसमें माहिर हो गई हैं । उन्हें मुश्किल से 30 मिनट्स लगते हैं गोवा की पैकिंग के लिए । यहां जाने के लिए वो तीन से चार शॉट्स लेती हैं कुछ टी शर्ट्स और टॉप और इसके साथ फ्लैट चप्पल्स! स्किन केयर के लिए सिर्फ सनस्क्रीन लोशन और कुछ भी नहीं!
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।