बैड कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली करना है कंट्रोल तो इन ड्रिंक्स का जरूर करें सेवन

बैड कोलेस्ट्रॉल से प्राकृतिक तरीके से छुटकारा चाहते हैं तो आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मददगार हैं।   

 
drinks for cholesterol

अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आजकल आम होती जा रही है। वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण पाना बेहद जरूरी हो जाता है और इसीलिए हम यह आर्टिकल अपने रीर्डस के लिए लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स (5 drinks to reduce bad cholesterol) के बारे में बताने जा रहे हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली तरीके से कंट्रोल करने में मददगार हो सकते हैं।

क्या है बैड कोलेस्ट्रॉल (What is bad cholesterol)?

गौरतलब है कि कोलेस्ट्रॉल ह्यमन बॉडी में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं... इनमें पहला गुड कोलेस्ट्रॉल कहलाता है जिसे हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) के नाम से जानते हैं और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल कहलाता है जिसे मेडिकल दुनिया में लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) के रूप में जानते हैं। यही बैड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है और ऐसे में शरीर में जमा इस बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालना जरूरी हो जाता है।

कैसे पाएं बैड कोलेस्ट्रॉल से निजात (How to reduce bad cholesterol)

दरअसल, बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की सबसे बड़ी वजह गलत खानपान बनती है। जैसे कि जब आप जंक और ऑयली फूड का सेवन अधिक करते हैं तो इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए इससे निजात पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने खान-पान को संतुलित करने की जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति में आपको अधिक से अधिक उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन पर नियंत्रण दिला सके और साथ ही शरीर में पहले से जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघला कर निकाल सके। यहां हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स (Healthy Drinks) के बारे में बता रहे हैं जो शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मददगार हो सकते हैं।

1 खट्टे फलों का जूस (Citrus Juices)

Citrus Juices

संतरा, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फलों का जूस बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी असरदार होता है। दरअसल, खट्टे फलों के जूस (Citrus Juices) में मौजूद विटामिन सी कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा ऐसे जूस में पेक्टिन और लिमोनॉइड नामक कंपाउंड पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में सहायक होते हैं।

2 ओटमील स्मूदी (Oatmeal Smoothie)

Oatmeal Smoothie

बैड कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों को ओटमील का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल ओटमील में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है और ऐसे में इसका सेवन शरीर से कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मददगार होता है। इसलिए अगर आप कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कम करना चाहते हैं आपको ओट्स का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपने पसंदीदा फलों के साथ ओट्स की स्मूदी तैयार कर सकते हैं।

3 ग्रीन टी (Green Tea)

Green Tea

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है। इसलिए अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल से निजात चाहते हैं तो आपको ग्रीन टी जरूर पीनी चाहिए। खासकर सुबह के वक्त खाली पेट ग्रीन टी का सेवन कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए काफी लाभकारी होता है।

4 गुड़हल की चाय (Hibiscus tea)

Hibiscus tea

बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए गुड़हल की चाय भी काफी फायदेमंद होती है। दरअसल, गुड़हल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को आसानी खत्म कर देते हैं। इसलिए गुड़हल की हर्बल चाय बैड कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण पाने में मददगार होती है।

5 अलसी की स्मूदी (Flaxseed Smoothie)

Flaxseed Smoothie

कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए अलसी भी काफी लाभकारी होती है। असल में अलसी हाई फाइबर से भरपूर होती है जो पाचन को आसान बनाने के साथ ही शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल से खत्म करती है। इसलिए अगर बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा चाहते हैं तो आप अलसी की स्मूदी बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं।

बता दें कि कोलेस्ट्रॉल गलत खानपान के साथ ही शारीरिक गतिविधियों में कमी की वजह से भी बढ़ता है। इसलिए आप अगर बैड कोलेस्ट्रॉल से प्राकृतिक तरीके से छुटकारा चाहते हैं तो आपको अपनी फिजिकल एक्टिविटी को भी बढ़ाना होगा। इसलिए आपको नियमित रूप से योग या एक्सरसाइज करनी चाहिए। वहीं अगर आपकी समस्या काफी बढ़ चुकी है तो ऐसी स्थिति में आपको आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सेहत के साथ खूबसूरती का भी खजाना हैं ये 10 हेल्‍दी ड्रिंक्‍स

उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। जानकारी से भरपूर लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP