Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:59 AM IST

किचन में रखी इन 4 चीजों से बढ़ता है हार्ट डिजीज और डायबिटीज़ का खतरा, आज ही करें दूर

अगर आप किचन से ये 4 चीजें आउट कर दें या इसका इस्तेमाल बहुत कम कर दें तो आप कई बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
Updated:- 2023-12-11, 12:56 IST
kitchen item which is responsible for heart disease

Harmful Foods For Health: हमारी लाइफस्टाइल और खाने पीने की आदत इस कदर बिगड़ चुकी है कि इसके कारण हम कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। सबसे ज्यादा आजकल डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियां  का खतरा बढ़ चुका है। हमारे किचन में ही कुछ ऐसी चीजें इस्तेमाल होती हैं जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 

किचन की इन चीजों से बढ़ती हैं बीमारियां

refined oil side effects

रिफाइंड ऑयल

आज कल हर घर में रिफाइंड तेल से ही खाना बनाया जाता है लेकिन आपको बता दें कि यह सेहत के लिहाज से बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है। पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट स्वाति बथवाल का कहना है कि उन्हें हीट प्रोसेस से बनाया जाता है और ऐसा करने पर केमिकल कंपोजिशन खराब हो जाती है। इस तेल में सिर्फ फैट ही रह जाता है और शरीर सिर्फ फैट को एब्जॉर्ब करता है। इस तेल से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होता है और इंसुलिन,ट्राइग्लिसराइड और खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है। इससे दिल के रोगों का जोखिम बढ़ जाता है।

रिफाइंड शुगर

रिफाइंड शुगर यानी की सफेद चीनी तो हर किसी  के किचन में मौजूद होती है। इसके सेवन से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है जिससे मोटापे की समस्या पैदा होती है। रिफाइंड शुगर से खून में ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है जो दिल के रोगों को न्योता देता है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। (ब्लड शुगर बढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण)

नमक

white salt

सफेद नमक तो हर घर में इस्तेमाल किया ही जाता है। ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से हाई बीपी की समस्या हो सकती है। ये दिल के रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-पतला होने के लिए पी रही हैं ग्रीन टी? पहले जान लीजिए इसके नुकसान

पैक्ड जूस

पैक्ड जूस भी सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। इनमें एडेड शुगर की मात्रा होती है।आर्टिफीशियल कलर भी मिलाया जाता है। इनमें फाइबर कम और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है।इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। (ज्यादा फाइबर खाने के नुकसान)

यह भी पढ़ें- शादी-पार्टी में खाना खाने के बाद नहीं होगी ब्लोटिंग, अपनाएं ये टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।