Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:00 AM IST

महिलाओं के लिए पेल्विक फ्लोर को रिलैक्स करना क्यों है जरूरी? जानें 4 योगासन

पेल्विक फ्लोर की मसल्‍स में ज्‍यादा तनाव से दर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसके लिए सिर्फ मजबूती नहीं, बल्कि सही रिलैक्सेशन जरूरी है। योग एक्‍सपर्ट जूही कपूर ने महिलाओं के लिए 4 योगासन बताए हैं, जो पेल्विक फ्लोर को आराम देते हैं।
Updated:- 2026-06-22, 20:07 IST
yoga poses to relax tight pelvic floor for women

महिलाओं को पेल्विक फ्लोर से जुड़ी समस्‍याओ के लिए कीगल एक्‍सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। अगर पेल्विक फ्लोर पहले से ही जरूरत से ज्‍यादा टाइट हो, तो ज्‍यादा कॉन्‍ट्रैक्‍शन वाली एक्‍सरसाइज परेशानी बढ़ा सकती हैं।

टाइट पेल्विक फ्लोर मसल्‍स में लगातार तनाव पैदा कर सकता है, जिससे दर्द, बार-बार यूरिन आने की इच्‍छा, कमर के निचले हिस्‍से में दर्द, हिप्‍स में खिंचाव और मल त्‍याग से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसे में सिर्फ मसल्‍स को मजबूत करने की बजाय सही तरह से रिलैक्‍स और रिलीज करना सीखना जरूरी है। पेल्विक फ्लोर को रिलैक्‍स करने के लिए आप कुछ योगासन कर सकती हैं। इसके बारे में हमें योग टीचर एवं वेलनेस कोच जूही कपूर बता रही हैं। वह 'द योगिनी वर्ल्ड' की फाउंडर हैं

Malasana to relax tight pelvic floor

मलासन

मलासन को स्क्वाटिंग पोज भी कहते हैं। यह आसन हिप्‍स, थाइज और पेल्विक एरिया को खोलता है। अगर आप इस योगासन को रोज करती हैं तो पेल्विक फ्लोर की मसल्‍स में जकड़न कम होती है और शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। इस आसन के दौरान धीरे-धीरे और गहरी सांस लेना फायदेमंद होता है।

सुप्त बद्ध कोणासन

यह रिलैक्सिंग योगासन है, जिसमें शरीर को पूरी तरह से आराम मिलता है। इस मुद्रा में बैठकर या लेटकर पेल्विक एरिया की मसल्‍स को आराम मिलता है। यह आसन लंबे समय तक बैठने या तनाव के कारण होने वाली जकड़न को कम करने के लिए उपयोगी है। इसे आप रात को सोने से पहले भी कर सकती हैं।

child pose to relax tight pelvic floor

बालासन

आप रोज कुछ देर बालासन करके कमर, हिप्‍स और पेल्विक एरिया में खिंचाव ला सकती हैं। यह आसन शरीर को रिलैक्‍स करने और मानिसक तनाव को कम करने के लिए जाना जाता है। इस मुद्रा में रुककर गहरी सांस लेने से शरीर में हल्कापन महसूस होता है।

डायाफ्रामिक ब्रीदिंग 

यह ब्रीदिंग तकनीक तन और मन दोनों को शांत करने में मदद करती है। जब आप गहरी सांस लेती हैं तब पेल्विक फ्लोर और डायाफ्राम के बीच तालमेल अच्‍छा होता है। यह तकनीक तनाव कम करने, मसल्‍स को रिलैक्स करने और शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें- Expert Tips: पेल्विक फ्लोर को टाइट रखने के लिए करें ये 4 योग

पेल्विक फ्लोर को हेल्‍दी रखने के लिए सिर्फ मसल्‍स को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि सही समय पर रिलैक्स करना भी जरूरी है। इन योगासनों के दौरान अपनी सांसों पर ध्यान दें और हर सांस के साथ पेल्विक एरिया में आराम और हल्कापन महसूस करने की कोशिश करें। इन योगासनों को रेगुलर करने से तन और मन दोनों हेल्‍दी रहते हैं।

यह भी पढ़ें- पेल्विक फ्लोर मसल्‍स की मजबूती के लिए करें ये 5 योग

अगर आपको दर्द, यूरिन या पेल्विक एरिया से जुड़ी कोई समस्या लगातार परेशान कर रही है, तो योगासन शुरू करने से पहले एक्‍सपर्ट से सलाह जरूर करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Magnific.com and Shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।