जांघों की चर्बी से बेडौल हो गया है शरीर? इन योगासनों से होगा कम

जांघों की चर्बी के कारण शरीर बेडौल लग रहा है। चलने फिरने में भी परेशानी हो रही है तो आप इन योगासनों की मदद ले सकते हैं।
Updated:- 2024-09-07, 17:49 IST
Yoga Exercises to Lose Thigh Fat

शरीर के किसी भी अंग पर चर्बी जम जाए तो शरीर बेडौल नजर आने लगता है। कुछ लोग बैली फैट से परेशान रहते हैं तो कुछ साइड बैली फैट घटाना चाहते हैं। वहीं जांघों की चर्बी घटाना कई लोगों के लिए एक फिटनेस लक्ष्य होता है। अगर आपकी भी जांघों की चर्बी बढ़ गई है और कपड़े के फिटिंग खराब हो रही है। शरीर बेडौल नजर आ रहा है तो हम आपको एक्सपर्ट के बताए दो योगासन के बारे में बता रहे हैं, जिससे चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इन आसनों के बारे में। 

उत्कटासन

yoga pose to reduce fats

इसे में चेयर पोज के नाम से भी जानते हैं। जांघों की चर्बी कम करने के लिए यह एक प्रभावी योगासन है। इससे जांघों, कूल्हों और निचले हिस्से की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है। इस आसन में बने रहने से फैट तेजी से बन होता है और चर्बी कम होती है। 

कैसे करें?

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं और गहरी सांस लेते हुए पैर को थोड़ा फैला लें। 
  • आप अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं। 
  • अब आप जिस तरह से कुर्सी पर बैठने के लिए घुटने मोड़ते हैं, ठीक उसी तरह की स्थिति में आ जाए। 
  • इस दौरान आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए।
  • इस स्थिति में 1 मिनट के लिए रुके और फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाए। 
  • ऐसा कम से कम 10 बार दोहराएं। 

यह भी पढ़ें-लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोज करें ये 2 प्राणायाम

नटराजासन

natrajasan

  • इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं।
  • गहरी सांस लेते हुए बाएं पैर के घुटनों को मोड़कर पीछे की ओर ले जाएं और बाएं हाथ से पैर के अंगूठे को पकड़ें। 
  • जितना हो सके इस मुद्रा में बाएं पैर को ऊपर उठाएं, फिर अपने शरीर के ऊपरी भाग को आगे की ओर झुकाएं। 
  • अपनी दाएं हाथ को आगे की ओर सीधा करके खींचना की कोशिश करें।  कुछ सेकेंड तक इसी स्थिति में बने रहे। 
  • धीरे-धीरे पहले वाली स्थिति में आ जाएं और इसे दूसरे पर के साथ भी इसे दोहराएं।
  • इस आसान को करने सेजांघों को टोन करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-निरोगी रहने के लिए महिलाएं रोज करें यह योगासन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik,Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।