Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोज करें ये 2 प्राणायाम

लिवर का सही तरह से फंक्शन करना, हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। सही डाइट और लाइफस्टाइल के साथ, कुछ प्राणयाम भी लिवर को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं।
Updated:- 2024-09-06, 15:36 IST
anulom vilom for liver health

लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। सेहतमंद रहने के लिए, लिवर का सही से फंक्शन करना बहुत जरूरी है। आजकल लिवर से जुड़ी समस्याएं लोगों में काफी देखने को मिल रही हैं। फैटी लिवर की समस्या भी इन दिनों युवाओं को भी परेशान कर रही है। लिवर को हेल्दी रखने में हेल्दी डाइट का अहम रोल है। अगर आपका खान-पान सही नहीं है, जीवनशैली अनियमित है, तो लिवर हेल्थ खराब हो सकती है। कई हार्मोन्स को बैलेंस करने में, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में, शरीर को टॉक्सिन फ्री रखने में और ब्लड से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम लिवर करता है। सही डाइट और लाइफस्टाइल के साथ, कुछ प्राणयाम भी लिवर को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 2 प्राणायामों के बारे में बता रहे हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

लिवर हेल्थ के लिए करें अनुलोम-विलोम

liver health anulom vilom

  • अनुलोम-विलोम प्राणायम कई बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकता है।
  • यह लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
  • इससे मन शांत होता है और नींद भी अच्छी आती है।
  • इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • लिवर में सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है और लिवर हेल्दी रहता है।
  • इसे करने के लिए सबसे पहले किसी शांत जगह पर पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं।
  • अब पहले अपने दाएं हाथ के अंगूठे से दाएं नथुने को बंद करें।
  • अब दूसरे नथुने से सांस अंदर की ओर खींचे।
  • अब उंगलियों से बाएं नथुने को बंद करें।
  • अब दाहिने नथुने से अंगूठा हटाएं और सांस छोड़ें।
  • अब आपको इसी नथुने से सांस को अंदर की तरफ भरना है।
  • इसके बाद बाई नाक से सांस को बाहर की तरफ छोड़ दें।
  • इसी तरह दोनों नथुने से सांस अंदर-बाहर छोड़ते हुए आपको यही स्टेप्स दोहराने हैं।
  • इस रोजाना 10-15  मिनट करें।
  • आप इसे दिन में 2 बार भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- कोर्टिसोल और थायराइड हार्मोन बैलेंस करने के लिए करें ये 2 प्राणायाम

लिवर को सेहतमंद रखने में मदद करेगा कपालभाति प्राणायाम

kapalbhati for health

  • लिवर को हेल्दी रखने में कपालभाति प्राणायाम मदद कर सकता है।
  • इसे करने से और भी कई बीमारियों से बचाव होता है।
  • सबसे पहले किसी शांत जगह पर पद्मासन में बैठ जाएं।
  • अब हथेलियों को घुटनों पर रखें।
  • गहरी सांस लें।
  • झटके से सांस छोड़ें।
  • सांस लेते हुए पेट को बाहर निकालना है।
  • सांस छोड़ते वक्त पेट अंदर की ओर खींचे।
  • इसे रोजाना 10 मिनट करें।
  • शुरुआत में आप इसे 2-3 मिनट भी कर सकती हैं।
  • धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत

 

लिवर को हेल्दी रखने के लिए, इन 2 प्राणायाम को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।