चेहरे और पेट की चर्बी को एक साथ दूर करता है यह 1 योगासन

क्या आप पेट की चर्बी से परेशान हैं?
क्या चर्बी के कारण चेहरा मोटा दिखाई देता है?
क्या बहुत कोशिशों के बावजूद चर्बी कम नहीं हो रही है?
आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अपने मंडे मोटिवेशन सीरीज में हम आपको 1 ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिसे रोजाना करने से चेहरे की चर्बी के साथ पेट की चर्बी भी कम होती है। इस योगासन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप आसानी से घर पर कर सकते हैं और इसके बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट प्रियंका बता रही हैं।
एक्सपर्ट का कहना है, ''चेहरे की चर्बी सुंदरता कम करती है और पेट की चर्बी डायबिटीज, किडनी, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट जैसी कई समस्याओं को जन्म देती है। इसलिए इसे कंट्रोल में रखना जरूरी है। हालांकि, चेहरे और पेट की चर्बी कम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन रोजाना 10 मिनट उष्ट्रासन करके आप कुछ ही हफ्तों में खुद में फर्क महसूस कर सकते हैं। इसे करने से पेट और चिन पर स्ट्रेच आता है, जिससे इन हिस्सों की चर्बी कम होती है।''
चर्बी कम करने के लिए उष्ट्रासन

उष्ट्रासन संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें उष्ट्र का अर्थ 'ऊंट' और आसन का अर्थ 'पोश्चर' होता है। इसे कैमल पोज के नाम से भी जानते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसे करते समय शरीर की आकृति ऊंट की तरह हो जाती है। इसे घर पर करके आप पेट और चेहरे की चर्बी कम करने के साथ हेल्थ से जुड़े कई फायदे पा सकते हें।
इसे जरूर पढ़ें: उष्ट्रासन करते समय इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
चर्बी कम करने के लिए उष्ट्रासन की विधि
- इसे करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।
- फिर घुटनों पर बैलेंस बनाकर हिप्स पर बैठने की कोशिश करें।
- अब दाएं हाथ को पीछे लेकर जाएं और दाएं पंजे पर हाथ को टिकाएं।
- फिर दाएं हाथ की मदद से बाएं हाथ को बाएं पंजे पर रखें।
- जब आप दोनों हाथों को पंजों पर अच्छी तरह से रख लें, तब पेट को आगे करें।
- सिर को पीछे नीचे की ओर करें।
- कुछ देर इस मुद्रा में रहें।
- फिर पहली पोजिशन में वापस आ जाएं।
- इस योगासन को कम से कम पांच बार करें।
उष्ट्रासन के अन्य फायदे

- पूरे शरीर में स्ट्रेच आता है।
- पैरों और थाइज की चर्बी को कम होती है।
- पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
- ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से चेहरे पर ग्लो आता है।
- डाइजेशन मजबूत होता है।
- पीठ और कंधों की मसल्स मजबूत होती हैं।
- रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल होती है।
- पोश्चर में सुधार होता है।
- पीठ में दर्द दूर होता है।
- अस्थमा और थायराइड कंट्रोल रहता है।
- तनाव दूर होता है।
सावधानी
- हाई या लो ब्लड प्रेशर से परेशान लोग न करें।
- इस योगासन को गर्दन में दर्द या चोट में न करें।
इसे जरूर पढ़ें:यह योगासन घर पर रोजाना करें और सेहतमंद रहें
चर्बी कम करने के लिए आपको इस योगासन को करने के साथ डाइट का भी पूरा ध्यान रखना होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।