सिर्फ 10 मिनट दीवार के सहारे करें ये आसन, मिलेंगे कई फायदे

बिजी लाइफस्टाइल के चलते खुद को फिट रखना बहुत ही मुश्किल काम है। हमारे पास वक्त ही नहीं होता कि हम खुद के लिए समय निकाल पाएं। अगर समय मिलता भी है, तो हम ज्यादा आराम करना पसंद करते हैं। ऐसे में हमें मोटापा और कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हमें घेरने लगती हैं।
इसलिए हमें रोज़ाना योग करना चाहिए क्योंकि योग न सिर्फ तन को बल्कि मन को भी दुरुस्त रखना का काम करता है। योग हमारी हेल्थ के साथ-साथ सुंदरता को भी बनाने का काम करता है। मगर कुछ लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें लगातार बैठकर योग करने में काफी दिक्कत होती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दीवार की मदद से किया जा सकता है।
पदोत्तानासन
View this post on Instagram
यह योग मुद्रा आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी की जाती है। योग में, ऊपरी शरीर के लिए कई आसन होते हैं जैसे हस्त उत्तनासन, समकोणासन वगैरह और पदोत्तानासन निचले शरीर के लिए एक आसन है।
विधि
- पैरों को अंदर की ओर करते हुए उंगलियों के साथ समानांतर रखते हुए फैलाएं।
- घुटने सीधे होने चाहिए।
- हथेलियों को कंधों के नीचे रखते हुए लाएं।
- जमीन को छूने की कोशिश के लिए सिर नीचे करें।
- पीठ को यथासंभव सीधा रखें।
- 30 सेकंड के लिए 3 सेट तक दोहराएं।
इसे ज़रूर पढ़ें- महिलाओं के लिए रामबाण है यह योगासन, रोज करने से दूर रहेंगी बीमारियां
सर्वांगासन

एक ऐसी योग मुद्रा है जिसमें पूरे शरीर को कंधों पर संतुलित किया जाता है। यह हार्मोनल या रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी अन्य समस्याओं को कम कर सकता है। वैसे तो आप इसे कभी भी कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप सुबह सूरज की रोशनी में इस आसन को करें।
विधि
- जमीन पर आराम से पीठ के बल लेट जाएं।
- फिर सांस छोड़ते हुए कमर को जमीन से ऊपर उठाते हुए पैरों को ऊपर उठाएं।
- शरीर को अतिरिक्त सहारा देने के लिए दीवार का सहारा लें।
- अब अपने पैरों, कमर और पीठ को एक सीध में ले आएं।
- इस समय आपका शरीर जमीन से सीधा रखना है।
- फिर पूरे शरीर के वजन को अपनी बाहों के सहारे रखें। 10 सेकेंड के लिए इस पोजीशन में अपने शरीर को पकड़ना शुरू करें।
- कुछ सेकेंड के लिए आराम करें और इस योग मुद्रा को 3-4 बार करने का प्रयास करें।
लेग्स अप वॉल पोज

लेग्स अप वॉल पोज भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आसन लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने के कारण सूजन वाले पैरों और टखनों को राहत देने में मदद करता है। साथ ही, पीठ के निचले हिस्से और हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच करने में हेल्प करता है।
विधि
- सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और अपने हिप्स को दीवार के करीब रखें।
- अब धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को दीवार के सहारे ऊपर उठाएं।
- जी हां अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री कोण तक ऊपर उठाएं।
- आप चाहे तो शुरुआत में अपने हिप्स के नीचे किसी तकिये को लगा सकते हैं।
- सुनिश्चित करें कि आपकी पीठ और सिर फर्श पर आराम से हो।
- अपनी आंखों को बंद करें और गहरी सांस लें।
- इस स्थिति में आप कम से कम 5 मिनट के लिए रुकें।
- पोजीशन से बाहर आने के लिए, पहले घुटनों को मोड़ें और खुद को दीवार से दूर धकेलें।
इसे ज़रूर पढ़ें-महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं ये योग
आप भी इन योग की मदद से आप अपनी हेल्थ को सही रख सकती हैं। अगर आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।