योगा, वॉक‍िंग या वेट ट्रेन‍िंग: 40+ महिलाओं के लिए स्ट्रोक से बचाव में कौन सी एक्सरसाइज है नंबर-1?

40 की उम्र और मेनोपॉज के बाद महिलाओं में स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है क‍ि स्ट्रोक से बचाव के लिए कोई एक एक्सरसाइज नंबर-1 नहीं है बल्कि तीनों का कॉम्बिनेशन जरूरी है। जैसे योगा, वॉक‍िंग या वेट ट्रेन‍िंग।
Updated:- 2026-10-30, 14:24 IST
yoga walking weight training which is best to prevent stroke

40 की उम्र के बाद महिलाओं की हेल्‍थ में कई बदलाव आने लगते हैं। खासकर मेनोपॉज के बाद मसल्‍स और हड्डियों की ताकत पहले के मुकाबले तेजी से कम हो सकती है। ऐसे में खुद को फिट रखना और रोज थोड़ा समय एक्सरसाइज के लिए निकालना जरूरी है, लेकिन जब बात स्ट्रोक यानी ब्रेन स्ट्रोक से बचाव की आती है, तो अक्सर मन में सवाल आता है कि योगा करना ज्यादा फायदेमंद है, रोज वॉकिंग करनी चाहिए या फिर वेट ट्रेनिंग शुरू करनी चाहिए?

क्या इनमें से कोई एक एक्सरसाइज स्ट्रोक का खतरा कम करने में सबसे ज्यादा मदद करती है? इस बारे में डॉ. शिव कुमार आर (हेड और सीनियर कंसल्टेंट-न्यूरोलॉजी, मणिपाल हॉस्पिटल, सरजापुर रोड) ने जरूरी बातें बताई हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-

महिलाओं को भी है स्ट्रोक का ज्यादा खतरा

डॉ. शिव कुमार आर ने बताया कि अक्सर लाेगों को लगता है कि स्ट्रोक का ज्यादा पुरुषों में ही ज्यादा होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। महिलाएं भी इसकी चपेट में ज्यादा आती हैं। भारत में 50 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों पर हुए एक सर्वे में 1.6 फीसदी महिलाओं ने बताया कि उन्हें स्ट्रोक हो चुका है। पिछले 30 सालों में महिलाओं में स्ट्रोक के मामले बढ़ने की रफ्तार 131.1 फीसदी रही, जबकि पुरुषों में यह बढ़ोतरी 107.5 फीसदी थी। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं भी इस खतरे को लगभग दोगुना करती हैं।

yoga walking weight training which is best to prevent stroke (2)

image credit- shutterstock

वॉकिंग: शुरुआत करने का सबसे आसान तरीका

अगर आपने पहले कभी एक्सरसाइज नहीं की है, तो रोज पैदल चलना एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए न जिम की जरूरत है और न ही किसी इक्विपमेंट की। इसके लिए-

  • हफ्ते में पांच दिन करीब 30 मिनट तेज स्पीड में वॉक करें।
  • इससे ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा।

यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ता-घटता है बीपी और शुगर लेवल? डॉक्टर से समझें

वेट ट्रेनिंग: हफ्ते में दो दिन जरूर करें

40 की उम्र के बाद और खासकर मेनोपॉज के बाद महिलाओं की मांसपेशियों और हड्डियों की ताकत तेजी से कम होने गलती है। ऐसे में वेट ट्रेनिंग काम आती है। इसके लिए लाइट वेट डंबल, रेजिस्टेंस बैंड या अपने शरीर के वजन से की जाने वाली एक्सरसाइज कर सकती हैं। हफ्ते में दो दिन ऐसी एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे वजन और ब्लड शुगर दोनों ही बैलेंस रहते हैं।

yoga walking weight training which is best to prevent stroke (1)

image credit- shutterstock

योगा: ज्वाइंट्स और स्ट्रेस के लिए अच्छा

योगा करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है। यह ज्वाइंट्स पर ज्यादा दबाव डाले बिना एक्सरसाइज करने का तरीका है। साथ ही योगा स्ट्रेस और घबराहट कम करने में भी मदद करती है। हालांकि, स्ट्रोक से बचाव के लिए सिर्फ योगा पर निर्भर रहना सही नहीं है। वॉकिंग और वेट ट्रेनिंग जैसी एक्टिविटी के साथ योगा करना ज्यादा सही रहेगा।

yoga walking weight training which is best to prevent stroke (3)

image credit- shutterstock

40 के बाद महिलाओं के लिए कौन सी एक्सरसाइज है नंबर-1?

डॉ. शिव कुमार आर के मुताबिक, स्ट्रोक से बचाव के लिए कोई एक एक्सरसाइज सबसे बेहतर नहीं है। तीनों का अपना अलग काम है। इसलिए महिलाओं को अपनी रूटीन में इन तीनों को जगह देनी चाहिए।

  • हफ्ते के ज्यादातर दिनों में 30 मिनट तेज वॉक करें।
  • हफ्ते में दो दिन वेट ट्रेनिंग करें।
  • योगा को तनाव कम करने के लिए शामिल करें।

एक्सरसाइज के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

स्ट्रोक से बचने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी नहीं है। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की नियमित जांच कराएं, खाने में नमक कम रखें और तंबाकू से दूर रहें। अगर दिल की धड़कन अनियमित रहती है, तो समय पर डॉक्टर को दिखाएं।

यह भी पढ़ें- अर्थराइटिस में एक्सरसाइज करना सही या गलत? एक्‍सपर्ट से जानें सही तरीका

स्ट्रोक के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

अगर आपको इनमें से कोई एक लक्षण भी नजर आए, तो तुरंत एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है। जैसे-

  • चेहरे का एक तरफ लटक जाना।
  • एक हाथ में अचानक कमजोरी आना।
  • बोलने में परेशानी होना या आवाज लड़खड़ाना।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

FAQ
40 की उम्र के बाद महिलाओं में स्ट्रोक से बचाव के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है?  
कोई एक एक्सरसाइज अकेले नंबर-1 नहीं है। डॉक्टर के मुताबिक, हफ्ते में 5 दिन तेज वॉकिंग, 2 दिन वेट/स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फ्लेक्सिबिलिटी-स्ट्रेस के लिए योगा। इन तीनों का कॉम्बिनेशन स्ट्रोक के खतरे को सबसे बेहतर तरीके से कम करता है। 
क्या सिर्फ योगा करने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है? 
नहीं, स्ट्रोक से बचाव के लिए सिर्फ योगा पर निर्भर रहना काफी नहीं है। योगा तनाव घटाने और संतुलन बनाने में मदद करता है, लेकिन इसे वॉकिंग जैसी कार्डियो एक्टिविटीज के साथ मिलाकर करना ज्यादा असरदार होता है।  
40+ महिलाओं के लिए वेट ट्रेनिंग क्यों जरूरी है? 
40 की उम्र और मेनोपॉज के बाद महिलाओं की मांसपेशियां और हड्डियां तेजी से कमजोर होने लगती हैं। हफ्ते में दो दिन हल्के डंबल या बॉडीवेट से ट्रेनिंग करने पर हड्डियां मजबूत रहती हैं और ब्लड शुगर व वजन कंट्रोल में रहता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।