जिम में पसीने की बदबू को खुशबू को बदलने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

बॉडी से आती बदबू किसी को भी आपसे दूर कर सकती है। और जब आप जिम में वर्कआउट कर रहे होते हैं तो ज्यादातर लोगों का ध्यान इस ओर जाता है और दूसरों के लिए पसीने की बदबू को बर्दाशत करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी जिम में एक्सरसाइज करते हुए बहुत ज्यादा पसीना आता है। और पसीने की बदबू को बर्दाशत करना मुश्किल होता है। और ऐसे में आपको लगता होगा है कि काश कोई ऐसा तरीका होता, जिससे बॉडी से आती दुर्गंध से छुटकारा पाने में हेल्प मिल सकती? खैर अगर आपको लगता है कि बॉडी स्प्रे इसमें आपकी हेल्प कर सकता है तो यह एक अच्छा विचार हो सकता है, लेकिन लंबे समय के लिए नहीं। क्योंकि पसीने के रूप में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ता है, यह कृत्रिम सुगंध को सशक्त करता है। तो, पसीने के बावजूद आप जिम में कैसे महकते रह सकती हैं, जानने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
Read more: Gym की ये 8 आदतें आपकी skin को कर सकती है खराब
जिम जाने से पहले लें बॉथ
हम जिम के बाद नहाते हैं, लेकिन अगर आपकी बॉडी से बदबू आती है तो आपको जिम जाने से पहले नहाना चाहिए। ऐसा करने से आपको फ्रेश महसूस होग और बैक्टीरिया की ग्रोथ को स्लो कर देगा।
अच्छे स्पोर्ट्सवियर पहनें
स्पोर्ट्सवियर वास्तव में शरीर के पसीने को कंट्रोल करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आपको लगता है कि टाइट कपड़े आपके लिए अच्छे हैं तो असल में ऐसा सिर्फ फिटनेस दृष्टिकोण से ही है। लेकिन जब बॉडी से बदबू की बात आती है तो इससे आपको अधिक पसीना आता है। और यह पसीने को भी नहीं सोख पाता है जिससे बॉडी से बदबू पैदा होने लगती है। इसलिए पसीना सोखने वाले कपड़े ही पहनें।
खाने की आदतें बदलें
अपनी खाने की आदतों पर ध्यान दें क्योंकि यह आपकी बॉडी से आने वाली गंध को प्रभावित करता है। अगर आपको पसीना बहुत आता है तो आप प्याज, लहसुन, मसालेदार खाने और उन सभी फूड्स से बचें जो बॉडी में बदबू या अप्रिय गंध का कारण बन सकता हैं।
Read more: Gym या एक्सरसाइज से नहीं बल्कि घर के इन छोटे-छोटे कामों से पा सकती हैं hot figure
हैंड टॉवल है जरूरी
पसीने वाले अंगों को सुखाने के लिए हैंड टॉवल का प्रयोग करें, ताकि इनसे बदबू ना आए। तो अगली बार जिम जाने से पहले हैंड टॉवल लेना ना भूलें।
एंटीपर्सपिरेंट का उपयोग करें
एंटीपर्सपिरेंट विशेष रूप से बॉडी की बदबू को कंट्रोल करने के लिए डिजाइन किया जाता है। इसलिए नॉर्मल डियोड्रेंट और बॉडी स्प्रेब की बजाय एंटीपर्सपिरेंट को इस्तेमाल करें।
इन उपायों को अपनाने से आप जिम में भी पसीने के बावजूद महकती रहेंगी। तो आप इन उपायों को कब से अपना रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।