भाग्‍यश्री की ये 2 एक्‍सरसाइज घर पर करें, 60 साल की उम्र में दिखें फिट

क्‍या आपकी उम्र 60 साल है? क्‍या आपको नॉर्मल एक्टिव‍िटी करने में परेशानी होती है? तो बॉलीवुड एक्‍ट्रेस भाग्‍यश्री की बताई एक्‍सरसाइज को रोजाना घर पर ही करें।   
Updated:- 2023-05-31, 20:08 IST
simple exercises for  plus women hindi

भाग्‍यश्री बॉलीवुड की फिट एक्‍ट्रेस में से एक हैं। एक्‍ट्रेस की उम्र 54 साल है, लेकिन वह इस उम्र में भी यंग, ब्यूटीफुल और फिट दिखती हैं। कोई भी उनको देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है कि 33 साल के बेटे की मां हैं।

वह खुद को फिट रखने के लिए रोजाना एक्‍सरसाइज और योग करती हैं। साथ ही, फैंस को इंस्‍पायर करने के लिए अपनी फिटनेस के वीडियो इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से शेयर भी करती हैं। भाग्यश्री ने अपनी इंस्टाग्राम सीरीज 'ट्यूज़ डे टिप्स विथ बी' के माध्‍यम से इस बार 2 ऐसी एक्‍सरसाइज शेयर की है, जो बढ़ती उम्र की महिलाएं फिट रहने के लिए कर सकती हैं।

इस वीडियो के कैप्‍शन में लिखा है, ''60 साल की उम्र के बाद ज्यादातर महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई महिलाओं को तो बढ़ती उम्र में चलने या नॉर्मल एक्टिविटी करने में भी परेशानी होती है। ऐसे में सेहत को सही रखने के लिए महिलाएं अक्सर दवाइयों का सहारा लेती हैं। लेकिन, वह इन दो एक्‍सरसाइज को आसानी से घर पर करके फिट रह सकती हैं।''

एक्‍सरसाइज नंबर- 1

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

इस एक्‍सरसाइज को रोजाना करने से बैलेंस में सुधार करने में मदद मिलती है।

  • दीवार के सहारे एक पैर पर खड़ी हो जाएं।
  • फिर 50 तक काउंट करें।
  • अब सिर्फ उंगलियों का सहारा लें।
  • धीरे-धीरे अपना हाथ हटाकर एक पैर पर खड़ी हो जाएं।
  • देखें कि आप बिना सहारे के कितनी देर सीधी खड़ी हो सकती हैं।
  • इस एक्‍सरसाइज को कई बार करें।

इसे जरूर पढ़ें:62 साल की उम्र में भी संगीता बिजलानी दिखती हैं फिट और जवां, ये हैं सीक्रेट

एक्‍सरसाइज नंबर-2

exercises for women over

यह एक्‍सरसाइज कोर, ग्‍लूट और क्वाड स्‍ट्रेंथ को बढ़ाती है और हिप बोन स्‍ट्रक्‍चर को सपोर्ट करती है।

  • इसे करने के लिए चेयर पर बैठ जाएं।
  • बैठने की पोजीशन में पैरों को 90 डिग्री के कोण पर रखें।
  • कोर को टाइट रखें।
  • हाथों को सामने हॉरिजॉन्टली फैलाएं और खड़ी हो जाएं।
  • इस एक्‍सरसाइज की 10 काउंट के साथ धीमी शुरुआत करें।
  • फिर इसे 50 तक बढ़ाएं।

इन एक्‍सरसाइज को आपको एक साथ 50 बार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप दिनभर में 50 बार कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: 60 की उम्र में भी महिलाओं को फिट रखते हैं ये 3 योग, रोजाना कुछ देर करें


लंबे समय तक फिट रहने और बीमारियों को दूर रखने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। सिर्फ जवान ही नहीं, बुजुर्ग भी एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख सकते हैं। लेकिन, 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं अक्सर सोचती हैं कि अब उनकी एक्सरसाइज की उम्र नहीं है। लेकिन, आप जब चाहें एक्सरसाइज कर सकती हैं। रेगुलर एक्सरसाइज करने से आप खुद को भी लंबे समय तक फिट रख सकती हैं।

आप भी इन एक्‍सरसाइज को करके खुद को फिट रख सकती हैं। अगर आपको भी फिटनेस से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image & Article Credit: Instagram(@bhagyashree.online)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।