herzindagi
Shilpa Shetty Birthday

शिल्पा शेट्टी फिट रहने के लिए करती हैं ये 2 योगासन, आप भी करें रूटीन में शामिल

शिल्पा शेट्टी कल अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा, परफेक्ट फिगर और सेहतमंद रहने के लिए, योग को रूटीन का हिस्सा जरूर बनाती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-07, 18:36 IST

शिल्पा शेट्टी की गिनती बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में होती है। शिल्पा कल 49 साल की हो रही हैं। लेकिन, उनकी फिटनेस और फिगर को देखकर शायद ही कोई इस बात पर यकीन कर पाए। उन्होंने जिस तरह से खुद को मेंटेन किया है, वह बेशक काबिलेतारीफ है। शिल्पा फिट रहने के लिए, हेल्दी डाइट लेती हैं। साथ ही, योग, डांस और एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाती हैं। अपने फिटनेस फंडा के बारे में एक्ट्रेस कई बार इंटरव्यूज के दौरान बात कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी वह योग और एक्सरसाइज के कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वह वैकेशन के दौरान भी योग को कभी स्किप नहीं करती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिल्पा ने 2 योगासनों का वीडियो शेयर किया था। ये दोनों ही योगासन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। हमने योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर से इनके फायदे और करने के सही तरीके के बारे में जाना।

यह है शिल्पा शेट्टी की राय

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

एक्ट्रेस का कहना है कि वीरभद्रासन और स्कंदासन दोनों साथ में करने से ज्यादा फायदा मिलता है। ये थाई और कोर मसल्स को ताकत देते हैं। साथ ही, इनसे बैलेंस सुधरता है और हिप व पेल्विक एरिया की फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होता है। 

वीरभद्रासन करने का तरीका और फायदे (Benefits of Virabhadrasana or Warrior Pose)

यह विडियो भी देखें

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं।
  • खड़े होकर दोनों हाथों को जोड़ें।
  • अब एक पैर को घुटने से मोड़े और दूसरे को पीछे की तरफ बिल्कुल सीधा रखें।
  • हाथों को जोड़कर ठोड़ी को ऊपर रखें और कुछ देर इस पोजिशन में बनी रहें।
  • इसे करने से, हाथ, पैर, कंधे, गर्दन, पेट, कमर और टखने की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
  • इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और बैलेंस में सुधार होता है।
  • पेट की चर्बी कम करने और स्किन पर ग्लो लाने के लिए भी यह आसन फायदेमंद है।

स्कंदासन करने का तरीका और फायदे

skandasana for women

  • सबसे पहले वाइड लेग फॉरवर्ड बेंड पोजिशन में बैठें।
  • अब सीधे घुटने को मोडें और हाफ स्क्वॉट पोजिशन में आएं।
  • आपको इस दौरान सीधे पैर को एकदम सीधा रखना है।
  • पैर को इस तरह मोड़ें कि बैलेंस एड़ी पर रहे और उंगलियां हवा में रहें।
  • अब रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और कूल्हे को पीछे खीचें।
  • इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
  • अब पुरानी पोजिशन में वापिस आ जाएं।
  • इस आसन को करने से बैलेंस में सुधार होता है और डाइजेशन मजबूत होता है।
  • इससे गर्दन, सिर और कंधे में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।
  • इससे मसल्स मजबूत होती हैं और बैलेंस में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी से लेकर रकुलप्रीत सिंह तक की फेवरेट है बुलेटप्रूफ कॉफी, महिलाएं जरूर करें डाइट में शामिल

शिल्पा शेट्टी की तरह सभी को योग को रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- राज कुंद्रा के साथ शादी से पहले इन स्टार्स संग जुड़ा था शिल्पा शेट्टी का नाम

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।