सारा अली खान बनी नई fitness क्‍वीन : मलाइका अरोड़ा के साथ जिम में बहाती है घंटों पसीना

सारा अली खान को अपनी नई मां करीना कपूर खान की तरह जिमिंग का शौक चढ़ा है। आजकल वह भी जिम में घंटों बिताकर अपने weight को कम करने में लगी हुई है।
Updated:- 2017-10-05, 12:44 IST
sara ali khan article image

अभी कुछ दिनों पहले करीना कपूर pregnancy के बाद अपना weight लॉस करके अपनी फिगर में लौट चुकी है। आज उन्‍हीं के नक्‍शेकदम पर चलकर सारा खान भी फिटनेस क्‍वीन बन रहीं है। जी हां आजकल सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को अपनी नई मां करीना कपूर खान की तरह जिमिंग का शौक चढ़ा है। तभी तो आजकल जिम में घंटों बिताकर अपने weight को कम करने में लगी हुई है।

अभिषेक कपूर की फिल्‍म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सैफ अली खान और उनकी एक्‍स वाइफ अमृता राव की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित स्टार बेटियों में से एक हैं और दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। साथ ही वो अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देती हैं। इन दिनों वे जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह से सारा अपने बॉडी को फिट करने में लगी हुईं हैं।

sara ali khanx


मलाइका के साथ करती है जिम

सारा मलाइका के साथ एक्सरसाइज कर रहीं हैं। हाल ही में उनकी वर्कआउट करते हुए कुछ फोटो सामने आईं हैं, जिसमें वे मलाइका अरोड़ा के साथ जिम में वर्कआउट करती दिख रही हैं। अरबाज खान से डिवोर्स के बाद मलाइका ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं। मलाइका ने हाल ही में जिम में वर्कआउट करते फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। मलाइका जैसा जिम पार्टनर हो तो भला कोई खुद को फिट रहने से कैसे रोक सकता है।

 

निमरत कौर भी हैं जिम पार्टनर

सारा मलाइका के साथ ही निमरत कौर के साथ भी जिम करती नजर आईं हैं। सारा ने इस तरह से अपने जिम पार्टनर का चयन किया है कि उनकी पसंद की दाद देनी चाहिए। सारा जिम में छोटी-मोटी exercise नहीं बल्कि चिन अप जैसी कई एक्सरसाइज करती हैं जो कि उनकी बॉडी को स्‍ट्रॉग बनाती है।

जब करीना ही फिटनेस के लिए इतनी सीरियस हैं तो ऐसे में सारा कैसे पीछे रह सकती है। अगर आप भी सारा को एक्‍सरसाइज करते हुए देखेंगे, तो आप खुद को जि़म जाने से रोक नहीं पायेगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।