herzindagi
image

बारिश के मौसम में अकड़ गई है कमर? ट्राई करें ये आसान एक्सरसाइज

बरसात में आपके भी पीठ -कमर में जबरदस्त दर्द होता है। कमर एकदम से अकड़ जाती है, तो आप इन उपायों की मदद से दर्द में आराम पा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-28, 17:51 IST

बारिश का सुहावना मौसम तो खूब अच्छा लगता है। लेकिन यह मौसम कई लोगों के लिए कमर दर्द की वजह बन जाता है। अक्सर इस मौसम में शरीर के जोड़ों और मांसपेशियों पर असर पड़ता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से पीठ या जोड़ों की समस्या रही है। आइए जानते हैं इस मौसम में दर्द क्यों बढ़ता है और इसमें आराम पाने के लिए क्या करना चाहिए। इसको लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की है। Dr. Jatin Choudhary, Celebrity Physiotherapist इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

बारिश के मौसम में क्यों अंकड़ जाती है कमर?

बारिश के समय वातावरण में दबाव कम होता है, जिससे शरीर की मांसपेशियों और टिशूज में सूजन आ सकती है। यह नसों पर दबाव डालती है और दर्द पैदा करती है।

back pain in monsoon

इसके अलावा बारिश में घर के अंदर ही रहना पड़ता है, जिससे शारीरिक गतिविधि काम हो जाती है। इसे मांसपेशियां जकड़न लगती है और खून का संचार धीमा पड़ जाता है।

वहीं बारिश का उदास वातावरण मूड पर असर डाल ता है और शरीर को दर्द के प्रति ज्यादा संवेदनशील बनाता है। इस मौसम में नमी ज्यादा रहती है, जो की गठिया और कमर दर्द को तेज करती है।

कमर की अकड़न कम करने के उपाय

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

नी टू चेस्ट पोज करें। इससे रीढ़ को लचीलापन मिलता है। 30 सेकंड तक होल्ट करें और 5 बार दोहराएं। इससे फायदा होगा। 

कैंट एंड काउ स्ट्रेच कम से कम 15 से 20 मिनट तक दोहराएं। इससे रीढ़ की नसों में तनाव कम होता है। 

हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच- इससे जांघों के पिछले हिस्से को खींचता है और कमर पर से दबाव घटाता है, 30 सेकंड होल्ट करें, 3 बार दोहराएं।

मसल स्ट्रेंथिंग एक्सरसाइज 

यह विडियो भी देखें

kamar dard in monsoon

ब्रिज पोज करें। इससे पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और सही पाश्चर बनाए रखने में मदद करता है। 5 से 10 सेकंड होल्ड करें। 15 से 20 बार दोहराएं।

प्रोन कोबरा पोज करें। इससे कमर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इस पोज में तीन से पांच सेकंड होल्ड करें। 10 से 15 बार दोहराएं।

साइड ब्रिज करें। कोर मसल्स को मजबूत करता है। संतुलन बेहतर करता है । इससे पोजीशन में 15 सेकंड होल्ड करें। 10 से 15 बार दोहराएं

यह भी पढ़ें-गोल+सुडौल हिप्‍स के लिए पतली महिलाएं करें ये 2 काम, 1 महीने में दिखेगा असर

रिलैक्सेशन टेक्निक 

गहरी सांस लें। इससे तनवा कम होता है और शरीर को शांत करने में मदद मिलती है।

फोम रोलिंग- मांसरपेशियों के तनाव को कम करता है और रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। 

यह भी पढ़ें-वायरल इंफेक्शन के कारण बहुत ज्यादा हो रही है थकान? इन एक्सरसाइज से मिल सकता है आराम

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।


Image Credit:Freepik, Shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।