Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

सिंगर मोनाली ठाकुर कैसे रहती हैं इतनी फिट, वजह है ‘पानी’

मोनाली कहती हैं, मैं स्विमिंग भी बहुत करती हूं, जिससे मैं फिट भी रहती हूं। मैं डाइविंग बहुत किया करती थी, मगर काम के चलते अब सिर्फ स्विमिंग से काम चलाना पड़ता है।
Updated:- 2018-06-13, 15:40 IST
monali thakur fitness main

फिट रहना है तो ‘पानी’ को अपना दोस्त बना लीजिये, ये कहना है खूबसूरत एक्ट्रेस और बेहतरीन सिंगर मोनाली ठाकुर का। मोनाली कोलकाता, बंगाल की रहने वाली हैं और म्युज़िक इनके रगों में दौड़ता है। हाल ही में हमसे ख़ास बातचीत के दौरान 32 वर्षीय मोनाली ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस का राज़ शेयर किया और बताया कि उन्हें बचपन से पानी से बहुत प्रेम है और यही वजह है कि उनकी स्किन इतनी ग्लो करती हैं और वो फिट भी हैं।

कैसे पानी आपकी बॉडी और आपकी स्किन के लिए बेस्ट है, इसके बारे में मोनाली ने हमसे बहुत सी बाते की। दिन भर में कब और कैसे पानी पीना चाहिए और फिटनेस के लिए पाने कैसे ज़रूरी है, यह सब मोनाली ने हमें बताया, आइये जानते हैं-

चार लीटर पानी और Glowing Skin!
monali thakur fitness inside

मोनाली ने बताया कि वो दिन भर में कम से कम चार लीटर पानी पीती हैं। सुबह उठते ही वो गुनगुना पानी पीती हैं जिसमें वो कभी कभी शहद भी डाल लेती हैं। इसके बाद जब वो ब्रेकफास्ट करती हैं तो भी इस बात का ध्यान रखती हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा जूस पियें। अपनी पानी की बोतल वो हमेशा साथ रखती हैं। उनका कहना है कि पानी आपकी बॉडी और ब्लड को Purify करता है, और अगर आप महीने भर तक भी दिन में चार लीटर पानी पियें तो आपको अपनी स्किन ग्लो करती हुई नज़र आएगी।

Read more: रेस 3 में सलमान खान की एक्‍ट्रेस डेजी शाह खुद को कैसे रखती हैं इतना सेक्‍सी और स्लिम, जानें

फेसवॉश नहीं सिर्फ पानी!
monali thakur fitness inside

मोनाली ने हमें बताया कि जहाँ तक हो सके वहाँ तक वो कोई भी फेसवॉश इस्तेमाल नहीं करती। अगर वो किसी आउटडोर शूट पर हैं तो बात अलग है मगर, डेली लाइफ में वो सिर्फ पानी से अपना चेहरा साफ़ करती हैं। “मैं हमेशा आयुर्वेदिक फेसवॉश इस्तेमाल करती हूँ, लेकिन इसकी आदत नहीं है मुझे। मैं अपनी स्किन को साफ़ पानी से ही धोती हूँ... जितना हो सके उतना आप अपनी स्किन की नेचुरली देखभाल करें,” मोनाली ने कहा।

फिटनेस के लिए भी ‘पानी’ है बेस्ट
monali thakur fitness inside

मोनाली कहती हैं कि पानी पीने से आपकी पाचनशक्ति बढ़ती है। इसके अलावा मैं स्विमिंग भी बहुत करती हूँ, जिससे मैं फिट भी रहती हूँ। मैं डाइविंग बहुत किया करती थी, मगर काम के चलते अब सिर्फ स्विमिंग से काम चलाना पड़ता है। मगर, मेरा मानना है कि स्विमिंग एक नेचुरल एक्सरसाइज़ है, मुझे पानी से बहुत प्यार है। मैं फिर से दो साल पहले वाली मोनाली बनना चाहती हूँ जो हर थोड़े दिनों में डाइविंग के लिए चली जाया करती थीं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।