बेबो की तरह 44 में 32 का दिखना है? करें ये 4 एक्सरसाइज और जवां लुक पाएं

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान 44 की उम्र में इतनी फिट और खूबसूरत दिखाई देती हैं। अगर आप भी उनकी तरह बढ़ती उम्र में जवां दिखना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। हम आपको 4 ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो करीना कपूर खान भी करती हैं।    
image

यह बात तो लगभग सभी जानते हैं कि करीना कपूर खान उन चुनिंदा सेलेब्‍स में से एक हैं, जिन पर उम्र का असर उलटा होता दिख रहा है। 44 साल की उम्र में दो बच्‍चों की मां करीना की त्‍वचा इतनी ग्‍लोइंग और बॉडी इतनी टोंड दिखती हैं कि कोई भी उनकी असली उम्र का अंदाजा नही लगा सकता है। इसका पूरा श्रेय उनकी फिटनेस के प्रति अटूट लगन को जाता है। करीना मानती हैं कि फिटनेस कोई फैशन या जल्दी मिलने वाला रिजल्‍ट नहीं है, बल्कि कुछ ऐसा है जिससे कभी समझौता नहीं किया जा सकता है। यह उनकी डेली लाइफ का एक अहम हिस्सा है।
सेलिब्रिटी फिटनेस कोच महेश ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर करीना के लेटेस्ट होम वर्कआउट की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इससे फैन्‍स को यह जानने का मौका मिला कि करीना की लाजवाब एनर्जी और फिटनेस के पीछे कितनी मेहनत है। अगर आप भी करीना की तरह 44 की उम्र में 32 की दिखना चाहती हैं, तो इस वर्कआउट रूटीन को आप भी ट्राई कर सकती हैं।

करीना कपूर का वर्कआउट रूटीन

करीना ग्रे स्लीवलेस क्रॉप टॉप और ब्लैक टाइट्स में अपने घर पर ही कई एक्सरसाइज करती हुई नजर आईं। आइए, उनकी वर्कआउट रूटीन पर एक नजर डालते हैं-

लेग रोटेशंस (Leg Rotations)

करीना अपने कोर को मजबूत और हिप्स के लचीलेपन को अच्‍छा करने के लिए लेग रोटेशंस करती हैं। इस एक्सरसाइज से पेट की मसल्‍स मजबूत होती हैं और पूरे निचले शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज़ है, जिससे बॉडी का पोश्‍चर भी अच्‍छा होता है।

Leg rotations

  • जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के बगल में रखें, हथेलियां नीचे की ओर हों।
  • दोनों पैरों को ऊपर की ओर सीधा उठाएं, ताकि वे फर्श से 90 डिग्री का कोण बनाएं।
  • अब, पैरों को एक साथ रखते हुए, उन्हें धीरे-धीरे क्‍लॉकवाइज घुमाना शुरू करें।
  • फिर, एंटी-क्‍लॉकवाइज घुमाना शुरू करें।
  • इस एक्‍सरसाइज को 10 से 15 बार दोहराएं।
  • लेकिन, आपको एक बात का ध्‍यान रखना होगा कि पैर घुमाते समय पीठ जमीन से ऊपर न उठे।

लेग रेजेस (Leg Raises)

यह एक्सरसाइज खासतौर पर पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करती है। करीना इसे अपने लोअर एब्स यानी पेट के निचले हिस्से की मसल्‍स को टारगेट करने और कोर स्ट्रेंथ बनाने के लिए करती हैं। यह जांघों को टोन करती है। हालांकि, यह एक मुश्किल एक्‍सरसाइज है, लेकिन करीना इसे आसानी से करती हैं, जिससे उनकी कोर स्‍ट्रेंथ का पता चलता है।

  • जमीन पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं।
  • हाथ शरीर के बगल में और हथेलियां नीचे की ओर होनी चाहिए।
  • अपने पैरों को सीधा रखें।
  • धीरे-धीरे दोनों पैरों को तब तक ऊपर की ओर उठाएं, जब तक कि वे जमीन से 90 डिग्री का कोण न बना लें।
  • अब, धीरे-धीरे पैरों को वापस नीचे लाएं, लेकिन जमीन को न छूएं।
  • इस एक्सरसाइज को 10-15 बार जरूर करें।

केटलबेल स्विंग्स (Kettlebell Swings)

यह एक डायनेमिक और फुल-बॉडी एक्सरसाइज है। करीना केटलबेल स्विंग्स का इस्तेमाल अपने हिप्स, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग पर काम करने के लिए करती हैं। यह एक्सरसाइज पूरे शरीर को मजबूत बनाती है और साथ ही हार्ट बीट तेज करके कार्डियोवस्कुलर एंड्यूरेंस को भी बढ़ाती है। यह बहुत ही असरदार एक्‍सरसाइज है, जो कम समय में ज्‍यादा कैलोरी बर्न करती है।

Kettlebell swings

  • दोनों पैरों को कंधों की चौड़ाई के बराबर खोलकर खड़ी हो जाएं।
  • दोनों हाथों से केटलबेल को पकड़ें।
  • घुटनों को हल्का मोड़ें और हिप्स को पीछे की ओर करें, जैसे कि आप बैठने वाली हों।
  • अब, हिप्स को आगे की ओर करते हुए केटलबेल को कंधे की ऊंचाई तक लाएं।
  • केटलबेल को नीचे लाते समय हिप्स को फिर से पीछे ले जाएं।
  • इस प्रोसेस को 10-12 बार दोहराएं।

क्रंचेस (Crunches)

करीना ने अपने इस वर्कआउट रूटीन को क्रंचेस के साथ खत्म किया है, ताकि उनके ऊपरी पेट की मसल्‍स पर काम हो सके। यह एक्सरसाइज पेट की मसल्‍स को मजबूत करती है, जिससे कोर और भी मजबूत बनता है। यह क्लासिक एक्सरसाइज है, जो पेट की चर्बी को कम करने और पेट की मसल्‍स को टोन करने के लिए काफी फेमस है।

Crunches for fitness

  • इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • घुटनों को मोड़ लें और पैर जमीन पर टिके हों।
  • अपने हाथों को सिर के पीछे रखें या चेस्‍ट पर क्रॉस कर लें।
  • अब, अपनी बॉडी के ऊपरी हिस्‍से को पेट की मसल्‍स के सहारे ऊपर उठाएं।
  • कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस लेट जाएं।
  • इस एक्सरसाइज को 15-20 बार दोहराएं।

हालांकि, करीना इन एक्‍सरसाइज का एडवांस वर्जन कर रही हैं। लेकिन, आपको शुरुआत में हमारे बताए तरीके से ही एक्‍सरसाइज को करना होगा। सही तरीके से करके आप भी करीना की तरह फिट, एक्टिव और जवां रह सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram & Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP