Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:00 AM IST

कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन, पेट होगा आसानी से साफ

कब्ज को दूर करने के लिए, हेल्दी खान-पान और सही लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। कई योगा आसन भी कब्ज को दूर करके पेट साफ करने में मदद करते हैं। इनके बारे में एक्सपर्ट से जानिए।
Updated:- 2025-06-24, 21:17 IST
image

कब्ज की दिक्कत आजकल लोगों में काफी आम हो गई है। हेल्दी रहने के लिए रोज सुबह पेट का ठीक से साफ होना बहुत जरूरी है। जब पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं और कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। पेट ठीक से साफ न होने के कारण, अपच और बदहजमी भी हो सकती है। डाइट और लाइफस्टाइल के सही न होने के कारण कब्ज की दिक्कत होने लगती हैं। इसे कम करने के लिए, डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें। योग और एक्ससाइज की मदद से कब्ज दूर हो सकती है। यहां हम आपको 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो कब्ज दूर करने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

मलासनmalasana for constipation

  • पेट से जुड़ी गड़बड़ियों को दूर करने में यह आसन बहुत फायदेमंद है।
  • सबसे पहले आप सीधी खड़ी हो जाएं।
  • आपको दोनों पैरों को एक-दूसरे से थोड़ा दूर रखना है।
  • स्क्वाट की पोजिशन में आ जाएं।
  • अब घुटनों को मोड़ें।
  • हिप्स की जमीन पर ले जाएं।
  • ऐसा करते हुए आपकी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी होनी चाहिए।
  • आप दोनों हथेलियों से प्रणाम की पोजिशन में आ जाएं।
  • कुछ देर इसी पोजिशन में रहें।
  • इससे कब्ज दूर होगी और पेट आसानी से साफ होगा।

यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट

बद्ध कोणासन

butterfly pose for constipation

  • सबसे पहले घुटनों को मोड़कर सुखासन में बैठ जाएं।
  • आपके दोनों तलवे एक-दूसरे से छूने चाहिए।
  • आपको अपनी दोनों एड़ियों को अंदर की तरफ ले जाना है।
  • अपने हाथों से दोनों पैरों के तलवों को पकड़ना है।
  • इस दौरान आपको अपनी रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखना है।
  • सांस अंदर की तरफ लें।
  • अपने हाथों को घुटनों पर रखें।
  • सांस छोड़ते हुए घुटनों को ऊपर करें और सांस लेते हुए घुटनों को नीचे लेकर आएं।
  • इसे धीरे-धीरे करते रहें।
  • कुछ देर करने के बाद आप स्पीड बढ़ा सकती हैं।
  • इससे पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
  • यह डाइजेशन में सुधार करता है, कब्ज दूर करता है, बेली फैट कम करता है।

 

 

 

यह भी पढ़ें- कब्ज को दूर करने के लिए रोज रात को करें यह एक काम


कब्ज को दूर करने के लिए इन 2 योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।