Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

यह एक योगासन दूर कर सकता है आपकी 5 समस्याएं

आनंद बालासन एक ऐसा योगासन है जिसका अभ्यास करने से आपको कई समस्याओं मे फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Updated:- 2024-06-12, 13:41 IST
happy baby pose

सेहतमंद रहने के लिए नियमित तौर पर फिजिकली एक्टिव होना काफी जरूरी है। आजकल हर व्यक्ति पीठ दर्द, पैर में दर्द, ब्लोटिंग, तनाव से परेशान रहता है। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान रहते हैं और बिना जिम जाए ही खुद को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो आप कुछ योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक बहुत ही खास योगा पोज के बारे में जानकारी दे रहे हैं जैसे आपको कई सारी समस्याओं में आराम मिल सकता है। इसका नाम है हैप्पी बेबी पोज। इसे हम आनंद बालासन के नाम से जानते हैं, चलिए जानते हैं इसके करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं और इसे करने का सही तरीका क्या है? 

आनंद बालासन के फायदे

back pain

  • अगर आपको पीठ में दर्द रहता है तो इस आसन को करने से पीठ में होने वाले दर्द में कमी आ सकती है। यह पीठ के निचले हिस्से और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है इससे पाश्चर में भी सुधार होता है। कूल्हों और जांघों को एक्टिव करता है।
  • इस मुद्रा का अभ्यास करने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है। अगर आप स्ट्रेस में हैं और आपको हर वक्त चिड़चिड़ापन महसूस होता है तो आप यह आपके लिए  फायदेमंद साबित हो सकता है। 
  • इस आसन को करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है। इनर थाइज़ और हिप्स में होने वाली स्टिफनेस कम होती है। शरीर एनर्जेटिक बनता है। इस आसन का प्रयास करने से पाचन संबंधी समस्या में भी आराम मिलता है। यह पाचन अंगों को उत्तेजित करता है। इससे कब्ज,गैस ब्लोटिंग की समस्या में आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें-बेंच प्रेस एक्सरसाइज करने से मिल सकते हैं ये पांच फायदे

आनंद बालासन कैसे करें

happy pose

  • इस आसन को करने के लिए आप पीठ के बल चटाई पर सीधे लेट जाएं।
  • रीढ़ की हड्डी इस दौरान बिल्कुल सीधी रहेगी।
  • इसके बाद दोनों टांगों को ऊपर की ओर उठाएं। 
  • अब दोनों घुटने को चेस्ट के नजदीक लाएं।
  • दोनों पैरों के बीच में दूरी बनाएं। 
  • दोनों हाथों से पैरों को मोड़ें, पैरों के तलवे छत की ओर रहेंगे। 
  • ध्यान रहे इस दौरान कूल्हे जमीन से सटे रहेंगे।
  • इस योगासन के दौरान आपको गहरी सांस लेना है और धीरे-धीरे रिलीज करना है।
  • घुटनों को खींच कर चेस्ट के बगल में लाएं।
  • इस मुद्रा में 30 सेकेंड रहना है आपको,इसके बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

यह भी पढ़ें-चक्रासन का अभ्यास करते हुए ये गलतियां पहुंचा सकती हैं नुकसान

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।