herzindagi
how to tighten belly

पेट की लटकती स्किन टाइट करने में मदद करेंगी ये एक्सरसाइज

क्या वेट लॉस के बाद आपकी पेट की स्किन ढीली पड़ गई है? इन दो एक्सरसाइज की मदद से मिलेगा फायदा
Editorial
Updated:- 2024-01-10, 18:39 IST

How To Tighten Belly Skin: अक्सर वेट लॉस, प्रेग्नेंसी या फिर एक उम्र के बाद जब शरीर से कोलेजन और इलास्टिन कम होने लगता है तब स्किन ढीली पड़ने लगती है। खासकर पेट की स्किन सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। इसके कारण कई लोगों को बहुत ही असहजता महसूस होती है। ढीली हुई स्किन को शेप में लाना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि कुछ एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। आइए योगा एक्सपर्ट नुपूर रोहतगी से इस बारे में जानते हैं।

पेट की लटकती स्किन टाइट करने में मदद करेंगी ये एक्सरसाइज

belly skin

माउंटेन क्लाइंबर 

पेट की लटकती स्किन को टाइट करने के लिए आप माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन कार्डियो है। इससे फुल बॉडी का एक्सरसाइज हो जाता है। इस एक्सरसाइज से बॉडी को टोन करने और एब्स बनाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कैसे करते हैं माउंटेन क्लाइंबर

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले फर्श पर मैट बिछा लीजइए
  • अब हाई प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
  • पीठ को सीधा रखें और कोर को टाइट रखें।
  • ध्यान रहे कि आपके कंधे आपकी कलाई के ठीक ऊपर है।
  • अब अपने दाहिने पैर को ऊपर की ओर चलाएं यानी की छाती की ओर ले जाएं।
  • अब वापिस से शुरुआती स्थिति में लौट आएं।
  • फिर इस प्रक्रिया को दूसरे पैर से करें।
  • अब इसे बारी बारी से करते रहें।

यह भी पढ़ें-स्लिप डिस्क की समस्या में इन दो आसनों से मिल सकता है आराम

बाइसाइकिल क्रंच

beautiful woman with healthy body white background

इस एक्सरसाइज में पेट की मांसपेशियां पूरी तरह से इंवॉल्व होती हैं,इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। ढीली पड़ गई स्किन को टाइट करने में मदद मिलती है। (बेली फैट के लिए करें यह एक्सरसाइज)

  • बाइसाइकिल क्रंच एक्सरसाइज करने के लिए फर्श पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब अपने हाथों को अपने सिर के पीछे रखें और अपने घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़ लें।
  • अब अपने कंधों को फर्श से ऊपर उठाएं और अपने धड़ को बाईं ओर मोड़ें।
  • अपनी दाहिनी कोहनी को अपने बाएं घुटने के पास लाएं।
  • अब आप इस प्रक्रिया को दूसरी तरफ भी दोहराएं

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-सर्दी और जुकाम की होगी छुट्टी अगर करेंगी इन हर्ब्स का सेवन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।