Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:31 AM IST

डेस्क जॉब वाले रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, पीठ में नहीं होगी अकड़न

घंटो एक ही पोजीशन में काम करने की वजह से पीठ में अकड़न हो ही जाती है। आप इन एक्सरसाइज की मदद से स्टीफनेस दूर कर सकते हैं।
Updated:- 2024-04-22, 15:40 IST
exercises to loosen your back muscles

दफ्तर में 9 घंटे की शिफ्ट करने के बाद पीठ और कमर में अकड़न होना तो तय है, क्योंकि इस दौरान बिल्कुल भी मूवमेंट नहीं हो पाता है। एक ही जगह पर लगातार हम बैठकर काम करते रहते हैं। इसके कारण हम गंभीर पीठ दर्द के शिकार हो जाते हैं। अगर आपको भी काम करने के बाद पीठ में अकड़न महसूस होती है तो आप नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होगा और स्टीफनेस से दूर होगी। आइए इस बारे में योगा एक्सपर्ट नुपूर रोहातगी से जानकारी लेते हैं।

काफ रेज

पीठ की अकड़न दूर करने के लिए आप काफ रेज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और एड़ियों को हवा में उठाएं। अब धीरे-धीरे पंजों पर खड़े होने की कोशिश करें। बीच-बीच में ऐसे ही ऊपर उठें और फिर नॉर्मल खड़े होकर पैरों को रेस्ट दें। आप यह एक्सरसाइज किसी भी वक्त कर सकते हैं। ऐसा आप 15-20 बार करें।

ब्रिज एक्सरसाइज

bridge exercise

  • पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें।
  • कंधे और सिर को फर्श पर आराम से रख दें।
  • पेट और हिप्स की मांसपेशियों को कस लें।
  • अब हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं, घुटनों से कंधों तक एक सीधी रेखा बनेगा।
  • गहरी सांस लें और इसी तरह कुछ देर रुके रहें।
  • अब वापिस सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • ऐसा आप 5-6 बार रिपीट कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज को आप ऑफिस जाने से पहले और ऑफिस को आने के बाद करें।

यह भी पढ़ें-शरीर में लचीलापन लाता है यह योगासन, महिलाओं के लिए है बेहद फायदेमंद

घुटनों से चेस्ट तक स्ट्रेचिंग

back relax exercise

  • जमीन पर पीठ के बल सपाट ले जाएं।
  • घुटनों को मोड़ लें।,अब एक घुटने को ऊपर खींचें।
  • इसे चेस्ट की ओर दबाएं।
  • रीढ़ को फर्श पर दबाएं।
  • कुछ सेकेंड तक इसी पोजीशन में रहें।
  • फिर प्रारंभिक स्थिति में लौट जाएं।
  • दूसरे पैर से दोहराएं।
  • ऐसा एक एक पैर से बारी बारी से दोहराएं।
  • आप इसे सुबह शाम कर सकते हैं,इससे पीठ में अकड़न नहीं होगी।

यह भी पढ़ें-दिल की धड़कन बढ़ने से होती है घबराहट? इन योगासन से मिल सकता है आराम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।