herzindagi
exercise to lose belly hips arms  fat hindi

पेट, हिप्‍स, हाथों और थाइज की चर्बी होगी कम, रोज करें यह 1 एक्सरसाइज

इस एक्‍सरसाइज की मदद से आप शरीर के ऊपरी और निचले हिस्‍से दोनों हिस्‍से की चर्बी को 1 महीने में कम कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-12-04, 19:16 IST

क्‍या आप पेट, थाइज और हिप्‍स की चर्बी कम करना चाहते हैं?
क्‍या हाथों की लटकती चर्बी ने सुंदरता कम कर दी है?
ये सभी शरीर के ऐसे हिस्‍से हैं, जहां की चर्बी सबसे जल्‍दी और आसानी से जमा होती है। यह न सिर्फ आपके लुक को खराब करती है, बल्कि हेल्‍थ से जुड़ी कई बीमारियों को भी न्‍यौता देती है। 

ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि आप इस एक एक्‍सरसाइज से शरीर के इन हिस्‍सों की चर्बी को कम कर सकती हैं। इस एक्‍सरसाइज के बारे में हमें फिटनेस एक्‍सपर्ट प्रियंका बता रही हैं। जी हां, हम स्‍कावट्स वैरिएशन के बारे में बात कर रहे हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''स्क्वाट्स को आप कई तरह से कर सकते हैं। स्क्वाट्स सिर्फ शरीर के निचले हिस्‍से की वर्कआउट नहीं है, बल्कि यह पूरे शरीर को एक्टिव और टोन करता है। यह पेट की मसल्‍स पर काम करके मजबूती लाता है। इसके अलावा, यह पोश्चर में सुधार करता है और कैलोरीज बर्न करता है।''

जब शरीर नीचे की ओर जाता है, तब कोर मसल्‍स फ्लेक्स होती हैं। जब आप ऊपर उठती हैं, तब कोर को एनर्जी मिलती है, जिससे फैट बर्न होता है। रोजाना स्क्वाट्स करने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है।   

स्क्वाट्स वैरिएशन की विधि

squats for health

  • इसे करने के लिए रीढ़ को सीधा करके खड़ी हो जाएं। 
  • फिर पैरों को कंधे की चौड़ाई में खोलें। 
  • पैरों की उंगालियों को बाहर की ओर रखें।
  • हाथों को आपस में मिलाकर ऊपर की ओर उठाएं। 
  • अब हिप्‍स को पीछे की ओर धकेलते हुए घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ें। 
  • ऐसा करते हुए हाथों को नीचे की ओर लेकर जाएं।
  • फिर वापस ऊपर की ओर जाएं।
  • अपने कोर को टाइट और चेस्‍ट को ऊपर की ओर उठाएं। 
  • फिर नॉर्मल पोजिशन में वापस आ जाएं। 
  • इस एक्‍सरसाइज को 10 से 15 बार करें।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें:सिर्फ ये 1 एक्‍सरसाइज करने से तेजी से कम होती है पेट की चर्बी, रोजाना 10 मिनट करें

स्क्वाट्स वैरिएशन के फायदे

squats benefits for weight loss

  • अपर और लोअर बॉडी के लिए बेस्ट है। 
  • कम समय में शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है। 
  • ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 
  • शरीर लचीला होता है। 
  • पीठ के निचले हिस्‍से में मजबूती आती है। 
  • पोश्चर में सुधार होता है। 
  • पैरों और हिप्‍स टोन होते हैं। 
  • मसल्‍स का तनाव कम होता है। 
  • तेजी से कैलोरी बर्न होती है। 
  • पाचन क्रिया सही रहती है। 

  • चोट लगने की संभावना कम होती है। 
  • एनर्जी लेवल बढ़ता है। 
  • तनाव दूर होता है और रात में अच्‍छी नींद आती है। 
  • कमर दर्द दूर होता है। 
  • सेल्युलाइट कम होते हैं। 
  • लंग्‍स और हार्ट हेल्‍दी रहता है। 
  • हिप्‍स की मसल्‍स में मजबूती आती है। 
  • घुटने मजबूत होते हैं। 
  • सेक्‍सुअल हेल्‍थ में सुधार होता है। 

इसे जरूर पढ़ें:हिप्स और थाइज को शेप में लाने के लिए घर पर ये 5 तरह के स्क्वाट्स करें

 

आप भी इस एक्‍सरसाइज को करके पेट, हिप्‍स, थाइज और हाथों की चर्बी को कम कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Shutterstock  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।