क्या बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस मलाइका अरोड़ा या शिल्पा शेट्टी के पैरों को देखकर आपको भी लगता है कि काश मेरे पैर भी ऐसे ही होते? क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि मेरे पैर एक्ट्रेस जैसे क्यों नहीं हैं? तो हम आपको बता दें कि इसके लिए आपको पैरों की चर्बी को कम करना होगा। आज हम आपको एक ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो इस हिस्से की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।
इस योगासन को आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। इसके बारे में हमें अक्षर योग संस्थान के योग और आध्यात्मिक गुरु हिमालयन सिद्ध अक्षर बता रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है, ''योग आपको मानसिक रूप से दुरुस्त रखने के साथ फिट रहने में भी मदद करता है। कुछ योगासन ऐसे हैं, जो वेट लॉस में मदद करते हैं, जिससे आपका शरीर सुडौल दिखाई देता है।''
''एक पाद उत्कटासन पैरों की चर्बी को कम करने के साथ-साथ जांघों की मसल्स को मजबूत करता है और हेल्दी रखने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, यह पेट और पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर भी एक पाद उत्तानासन का अभ्यास करना अच्छा होता है।''
एक पाद उत्कटासन पैरों, जांघों और हिप्स के लिए अच्छा होता है। यह बैलेंस में सुधार करता है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। साथ ही मन को शांत करता है। इसका नाम संस्कृत से आया है, एक का अर्थ 'एक बार', पाद का अर्थ 'पैर', उत्कट का अर्थ 'भयंकर' और आसन का अर्थ 'मुद्रा' है।
एक पाद उत्कटासन को अंग्रेजी में स्टैंडिंग फिगर फोर पोज के नाम से भी जाना जाता है। इसे करने के लिए मानसिक एकाग्रता की जरूरत होती है। यह गलत विचारों को मन से साफ करने में भी मदद करता है, जिससे अधिक शांति और स्पष्टता आती है।
इसे जरूर पढ़ें:शिल्पा शेट्टी की तरह मॉर्निंग रूटीन में ये स्पेशल योग करें, दिखेंगी एकदम टोंड
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें:48 की उम्र में भी लेग्स दिखेंगे टोंड, मलाइका की तरह करें ये 3 योग
आप भी इस योगासन को करके पैरों को सुडौल बनाने के साथ हेल्थ से जुड़े कई फायदे पा सकते हैं। आपको भी योग से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।