घंटों कुर्सी पर बैठने से अकड़ गया है शरीर? इस चाइनीज तरीके से बिना थके करें बॉडी को रीसेट

रोज ऑफिस में 8-9 घंटे बैठना आसान नहीं होता है। इसकी वजह से लोगों के कंधे जाम, कमर में दर्द और गर्दन में अकड़न जैसी समस्याएं होने लगी हैं। जिम जाने से ये समस्याएं कम हो सकती हैं, लेकिन हर किसी के पास इसका टाइम नहीं होता है। ऐसे में एक पुरानी चाइनीज एक्सरसाइज 'ताई ची' आपके काम आ सकती है। यह आपके लिए बेस्ट बॉडी रीसेट बन सकती है। आइए जानते हैं कि यह क्या है इस एक्सरसाइज को आप कैसे कर सकती हैं?
क्या है ताई ची एक्सरसाइज?
Everyday Health के अनुसार, ताई ची एक चाइनीज एक्सरसाइज है। इसे अक्सर 'मेडिटेशन इन मोशन' कहा जाता है। इस एक्सरसाइज की खास बात यह है कि इसमें दौड़ना और वजन नहीं उठाना है। यह सिर्फ धीमी मूवमेंट्स से शरीर के हर जॉइंट को खोल देता है। आज के समय में इसे हर कोई कर रहा है। इसलिए, जिन लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं है, वो यह एक्सरसाइज आसानी से कर सकते हैं।
ये एक्सरसाइज सांसों पर फोकस करती हैं। जब आप धीरे-धीरे हाथों को ऊपर-नीचे करते हुए गहरी सांस लेते हैं, तो थकान पैदा करने वाला स्ट्रेस हार्मोन कम होता है। यही वजह है कि 10 मिनट की ताई ची के बाद आप थका हुआ नहीं, बल्कि हल्का और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
कैसे करें ताई ची एक्सरसाइज?
ताई ची एक्सरसाइज को करना काफी आसान है। अगर आपको घर में टाइम नहीं मिल पाता है, तो आप अपने ऑफिस की चेयर पर बैठकर भी कर सकती हैं।
डीप ब्रीदिंग और आर्म रेज
कुर्सी पर सीधे बैठें, दोनों हाथ धीरे-धीरे ऊपर उठाते हुए सांस लें, फिर नीचे लाते हुए सांस छोड़ें। इसे 1 मिनट तक करें।
क्लाउड हैंड्स
कमर को हल्का दाएं-बाएं घुमाते हुए हाथों को हवा में बादलों जैसे घुमाएं। इससे कमर की अकड़न तुरंत खुलेगी।
image credit-gemini
फॉरवर्ड पुश
दोनों हाथों को चेस्ट के सामने से धीरे-धीरे आगे पुश करें, पीठ सीधी रखें। यह कंधे और अपर बैक के लिए बेस्ट है।
स्टैंडिंग स्टिलनेस
आखिर में 1 मिनट आंखें बंद करके सिर्फ सांस पर ध्यान दें। इसको बहुत ध्यान और फोकस के साथ करें।
ताई ची के फायदे क्या हैं?
ताई ची करने से शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों की हल्की-फुल्की कसरत होती है और इससे आपके शरीर का लचीलापन बेहतर हो सकता है।
1. ताई ची करने से कम होता है तनाव कम
ताई ची में धीमी मूवमेंट और गहरी सांस लेने से नर्वस सिस्टम शांत होता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन कम होता है और मन हल्का और रिलैक्स महसूस करता है।
2. मांसपेशियों की बढ़ती है ताकत
इसमें बिना वजन उठाए शरीर के वजन से ही मसल्स पर काम होता है। रोज 10 मिनट करने से पैरों, कमर और कंधों की मसल्स मजबूत होती हैं।
3. ताई ची से बेहतर होता है संतुलन
ताई ची में एक पैर पर वजन शिफ्ट करने की प्रैक्टिस होती है। इससे बॉडी का बैलेंस और कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है और गिरने का डर कम होता है।
यह भी पढ़ें- स्किन को हेल्दी बनाने के लिए ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाना है जरूरी, अपनाएं ये टिप्स
4. शरीर की मुद्रा में होता है सुधार
लगातार झुककर बैठने से रीढ़ टेढ़ी हो जाती है। ताई ची रीढ़ को सीधा रखती है, जिससे मुद्रा सुधरता है और कमर-कंधे का दर्द घटता है।
image credit-gemini
क्यों है ऑफिस वर्कर्स के लिए वरदान?
ताई ची की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे करने से पसीना नहीं आता है, इसलिए आप आसानी से इसे ऑफिस में कर सकती हैं। इसकी स्लो मूवमेंट्स से मसल्स पर जोर नहीं पड़ता, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। साथ ही इससे पोश्चर सुधरता है और कंधे-गर्दन का दर्द कम होता है।
यह भी पढ़ें- स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
रोज सुबह या शाम 10-15 मिनट इस रूटीन को फॉलो करें। इसके लिए आपको मैट या जूते की जरूरत नहीं होती है। इसे आप फ्लैट जगह पर आसानी से कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-gemini
- क्या ताई ची एक्सरसाइज को ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर किया जा सकता है?
- हां, बिल्कुल। इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें पसीना नहीं आता और न ही जगह की जरूरत होती है। आप लंच ब्रेक में अपनी ऑफिस चेयर पर बैठकर ही डीप ब्रीदिंग और क्लाउड हैंड्स जैसी मूवमेंट्स कर सकती हैं।
- ताई ची का असर कितने दिन में दिखता है?
- अगर आप रोज 10-15 मिनट भी ताई ची करती हैं तो 7-10 दिन में ही कंधे-गर्दन की अकड़न और स्ट्रेस में आराम महसूस होगा।
- क्या ताई ची वेट लॉस में भी मदद करती है?
- ताई ची सीधे तौर पर वेट लॉस एक्सरसाइज नहीं है, ये मसल्स स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेस कम करने के लिए है। लेकिन रोज करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।