पीरियड्स में जरूर करें ये 2 योगासन, क्रैम्प्स में मिल सकता है आराम

कई लड़कियों को ऐसा लगता है कि पीरियड्स के दिनों में योगा, एक्सरसाइज और स्ट्रेचेस नहीं करने चाहिए, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि इन दिनों में भी फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी है। हालांकि, यह पूरी तरह आपकी बॉडी पर निर्भर करता है कि आप पीरियड्स के दौरान कौन से योगासन या एक्सरसाइज करने में कंफर्टेबल हैं। अगर आप इन दिनों में आराम करना चाहती हैं, तो बेशक करें, लेकिन अगर आप कुछ योगासन कर पा रही हैं, तो आपको इन्हें जरूर करना चाहिए। कई ऐसे योगासन हैं, जो पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द को कम करके आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी बेहतर बना सकते हैं और इनसे शरीर थकता नहीं है, बल्कि बॉडी को आराम मिलता है। चलिए इनके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर और डॉक्टर सोनू खोखर दे रही हैं। दिलराज प्रीत इंटरनेशल योगा टीचर हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार की योगा ब्रांड एंबेसडर भी हैं। डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) हैं।
बटरफ्लाई पोज (Butterfly Pose)

- कोई भी महिला पीरियड्स के दिनों में इस आसन को बहुत आसानी से कर सकती है।
- इसे करने के लिए आपको पैरों को घुटनों से मोड़ना है और सुखासन में बैठना है।
- आपको पैरों के तलवों को एक-दूसरे से टच करवाना है।
- इसके बाद हाथों से दोनों तलवों को पकड़ें।
- एड़ियों को अंदर की तरफ रखना है।
- आपको रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखकर बैठना है।
- हाथों को घुटनों पर रखें और सांस को अंदर लें।
- सांस छोड़ते हुए घुटनों को ऊपर की तरफ उठाएं।
- सांस लेते हुए घुटनों को नीचे की ओर ले जाएं।
- इसे कुछ देर रिपीट करें।
- इससे फर्टिलिटी मजबूत होती है और पीरियड पेन दूर होता है।
- इससे कूल्हों और जांघों की अकड़न दूर होती है।
- लोअर बैक पेन को कम करने में भी यह फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- Workout को मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके, बनी रहेगी फिटनेस
कैट-काउ पोज (Cat Cow Pose)

- इस आसन को करना बहुत आसान है।
- पीरियड के दिनों में इसे करने से न केवल दर्द कम होता है, बल्कि रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी बेहतर होती है।
- इसे करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों और घुटनों को फर्श पर टिकाएं।
- आपको घुटनों को हिप्स के नीचे और कलाई को कंधों के नीचे रखना है।
- जब आप ऐसा करेंगी, तो शरीर एक बिल्ली जैसी मुद्रा में आ जाना चाहिए।
- ऐसा करते हुए आपको अपनी जांघों को ऊपर की तरफ सीधा करना है।
- पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का एंगल बनाना है।
- सिर को पीछे की तरफ झुकाएं और गहरी सांस लें।
- ऐसा करते हुए टेलबोन को ऊपर उठाएं।
- सांस छोड़ते हुए सिर को नीचे की ओर झुकाएं।
- आपको ठुड्डी को छाती से लगाना है।
- कैट काउ पोज या मार्जरी आसन करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- इससे पीठ के निचले हिस्से का तनाव कम होता है और दर्द में राहत मिलती है।
- पीरियड्स में ऐंठन और दर्द से राहत के लिए भी यह आसन बहुत फायदेमंद है।
- पीरियड्स के दिनों में होने वाली डाइजेशन संबंधी दिक्कतों को भी यह आसन दूर करता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान या बाद में वजाइना में गर्मी क्यों महसूस होती है? डॉक्टर से जानें
एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स के दौरान इन योगासनों को करने से क्रैम्प्स में आराम मिल सकता है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।