लटकी हुई तोंद होगी अंदर, घर पर रोज करें ये 2 योगासन

वजन बढ़ने के बाद, उसे कम करना आसान नहीं होता है। खासकर, बेली फैट को कम करने के लिए, आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार लाख कोशिशों के बाद जो वजन तो कम कर लेते हैं। लेकिन, बेली फैट टस से मस नहीं होता है। खान-पान से जुड़ी गलतियां, एक जगह पर बैठे रहना, एक्सरसाइज न करना और भी कई ऐसे कारण हैं, जो पेट की चर्बी के लिए जिम्मेदार होते हैं। आजकल ज्यादातर लोग ऑफिस में दिन भर एक जगह बैठकर काम करते हैं। ऐसे में पेट और कमर के इर्द-गिर्द चर्बी जमा होने लगती है। इसे कम करने के लिए, डाइट में कुछ खास बदलाव जरूरी है। साथ ही, आपको योग भी करना चाहिए। कई योगसन, लटकती हुई तोंद को अंदर करने में मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 2 योगासनों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
लटकती हुई तोंद अंदर करने में मदद करेगा कैमल पोज या उष्ट्रासन योग
- इसे करने के लिए, सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
- अब अपने तलवों को फैलाएं।
- हाथों को एड़ियों पर टिकाएं।
- गर्दन पर बिना दबाव डावें उपर की ओर देखें।
- इस दौरान, आपको अपनी रीढ़ की हड्डी को पीछे की ओर झुकाना है।
- कमर से घुटनों तक का हिस्सा सीधा रहना चाहिए।
- अब गहरी सांस लें।
- इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
- इसके बाद नॉर्मल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
- इसे करने से बेली फैट आसानी से कम होता है।
- यह डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छा है।
- यह पेल्विक एरिया में लचीलापन लाता है और फर्टिलिटी को बूस्ट करता है।
यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स
पेट की जिद्दी चर्बी कम कर सकता है भुजंगासन या कोबरा पोज
- यह आसन बेली फैट कम करने में कारगर है।
- इसके लिए सबसे पहले योगा मैट पर लेट जाएं।
- अब हथेलियों को फर्श पर सीधा लेकिन कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग रखें।
- अब शरीर के निचले हिस्से पर दवाब डालें।
- हथेलियों पर प्रेशर देते हुए, शरीर को ऊपरी हिस्से को जमीन से ऊपर की तरफ उछाएं।
- अब इस पोजिशन में कुछ देर बने रहें।
- इसके बाद ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।
- इसे करने से पेट और कमर की चर्बी कम होती है।
- यह आसन कमर की अकड़न को भी दूर करता है।
- इससे थकान दूर होती है और चेहरे पर निखार आता है।
बेली फैट को कम करने के लिए रोज प्लैंक पोज का अभ्यास करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।