Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:06 AM IST

इन 10 कारणों से आपको सर्दियों में भी जरूर करना चाहिए वॉक

सर्दियों में भले ही सुबह के वक्त ठंड में वॉक करना सही नहीं होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप वॉक न करें। सर्दियों में हफ्ते में 5 दिन वॉक करना सेहत को फायदा पहुंचा सकता है।
Updated:- 2024-02-03, 12:09 IST
reasons why you should walk everyday in winter

वॉक करना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अक्सर लोग गर्मियों में सुबह-सुबह वॉक करते हैं लेकिन सर्दियां आते ही वॉक करना कम हो जाता है। ठंड से खुद को सुरक्षित रखने के लिए बेशक एकदम सुबह-सवेरे सर्दियों में वॉक करने से बचना चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप वॉक न करें। हालांकि, सुबह हल्की धूप निकलने के बाद आप वॉक कर सकती हैं। सर्दियों में सुबह 8:30 से 9:30 के बीच करना सही रहता है। वहीं, आप शाम को 5-6 बजे के बीच भी वॉक कर सकती हैं।

हालांकि, इस दौरान अच्छे से गर्म कपड़े पहनें। जिससे आपको ठंड न लगे। अगर आप विंटर्स में रोज वॉक नहीं कर पा रही हैं, तो हफ्ते में 4-5 दिन वॉक जरूर करें। सर्दियों में वॉक करना सेहत को किस तरह फायदा पहुंचा सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सर्दियों में वॉक करने के फायदे (10 Reasons Why You should Walk everyday in Winter)

health benefits of walking in winters

  • सर्दियों में अक्सर लोगों को जोड़ों का दर्द परेशान करता है। विंटर्स में वॉक करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और दिल की सेहत दुरुस्त होती है।
  • वॉक करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और डाइजेशन में सुधार होता है।
  • वॉक करने में एंड्रोफिन हार्मोन रिलीज होता है। जिससे स्ट्रेस लेवल कम होता है और मूड अच्छा होता है।
  • सर्दियों में मोटापा बढ़ने लगता है। ऐसे में रेगुलर वॉक करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • वॉक करते वक्त कई मांसपेशियां काम करती हैं। जिससे मसल स्ट्रेंथ बढ़ती है।
  • अगर आप रोज वॉक करती हैं, तो अच्छी नींद आती है।

यह भी पढ़ें- वॉक करते समय ध्यान दें: वजन घटाने के लिए यह है पैदल चलने का सही तरीका

walking for weight loss in winters

  • सर्दियों में ब्रिस्क वॉक करने से एनर्जी लेवल बूस्ट होता है और आलस दूर होता है।
  • अगर आप स्ट्रेस और एंग्जायटी से परेशान हैं, तो रोज वॉक करना आपकी मदद कर सकता है।
  • वॉक करने से बीपी और शुगर लेवल को मैनेज करने में भी मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- उल्टा चलने से महिलाओं का पेट और वेट होता है कम

 

सर्दियों में रोज वॉक कर आप भी सेहत से जुड़े फायदे पा सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।