को- ऑर्ड सेट खरीदने के लिए ट्राई करें दिल्ली के ये मार्केट

शॉपिंग करना लड़कियों को काफी पसंद होता है। ऐसे में आप को-ऑर्ड सेट के लिए दिल्ली की इन मार्केट को एक्सपलोर कर सकती हैं। 

delhi market

को-ऑर्ड सेट आजकल काफी ट्रेंड में है। गर्मी के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। इस तरह के आउटिफ आप डे आउटिंग के लिए पहन सकती हैं। जिसकी शॉपिंग आप दिल्ली की मार्केट से कर सकती हैं। यहां पर आपको अच्छे कलर और पैर्टन के साथ को-ऑर्ड सेट मिल जाएंगे। जिन्हें आप पार्टी, वेकेशन या फिर ऑफिस इवेंट में पहन सकती हैं।

राजौरी गार्डन

Co ord sets

शॉपिंग करने के लिए दिल्ली में कई सारी मार्केट हैं लेकिन इस बार आप वेस्ट दिल्ली की राजौगी गार्डन मार्केट को एक्सपलोर करें। यहां आपको लहंगे, साड़ी के साथ-साथ वेस्टर्न वियर भी काफी अच्छे और सही रेंज में मिल जाएंगे। को-ऑर्ड सेट के लिए भी ये मार्केट बेस्ट है। यहां पर आपको अच्छी क्वालीटी के को-ऑर्ड सेट मिलेंगे। कई ऐसे होंगे जिनपर ब्रॉन्ड का टैग लगा होगा। इस तरह के सेट यहां पर आपको 500 से 1000 की रेंज में अच्छे डिजाइन के साथ मिल जाएंगे।

टिप्स: कपड़े खरीदते समय उनके कपड़े का खास ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें: शादी की शोपिंग से पहले जान लें चांदनी चौक कि किस मार्केट में क्या मिलता है

कृष्णा नगर मार्केट

krishna nagar

ईस्ट दिल्ली की सबसे फेसम मार्केट में से एक है कृष्णा नगर। यहां पर आपको कपड़े, जूते, बैग और ज्वेलरी से लेकर घर के लिए जरूरी सामान मिल जाएंगे। लेकिन यहां आपको सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे वेस्टर्न वियर। जिसकी दुकाने आपको मार्केट में घुसते वक्त ही नजर आ जाएगी।

यहां आपको को-ऑर्ड सेट के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसकी रेंज 500 से 1000 के बीच होगी। कलर और डिजाइन की बात करें तो यहां आपको प्रिंटेड से लेकर प्लेन डिजाइन भी मिल जाएंग। जिनको आप डे या नाइट पार्टी में पहन सकती हैं।

चांदनी चौक

Chandini chowk

अगर आप एथनिक को-ऑर्ड सेट सर्च कर रही हैं तो इसके लिए चांदनी चौक मार्केट सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां पर आपको हर ट्रेडिशनल को-ऑर्ड सेट मिल जाएंगे। जिसे आप शादी या फिर घर के फंक्शन में पहन सकती हैं। इस मार्केट की खास बात ये है कि, यहां पर आपको ट्रेंडी डिजाइन मिल जाएंगे। साथ ही रेंज भी आपके बजट के हिसाब से मिल जाएगी। इसी वजह से आप इसको एक बार ट्राई कर सकती हैं।

टिप्स: चांदनी चौक जाने लिए संडे के दिन को ना चुनें। क्योंकि मार्केट इस दिन बंद होती है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के लाल क्वार्टर मार्केट के बारे में सुना है आपने?

दिल्ली की और भी मार्केट हैं जहां पर जाकर आप कम रेंज में अच्छे कपड़े खरीद सकती हैं। आप भी अपने सजेशन हमारे साथ शेयर कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Herzindagi/ Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP