किसी क्लोज वेडिंग में जाना है तो ट्राई करें ये 4 आउटफिट्स, दिखेंगी क्लासी

वैसे तो अभी फेस्टिव सीजन चल रहा है लेकिन कुछ दिनों के बाद ही वेडिंग सीजन भी आने वाला है। फेस्टिवल्स की तैयारियां तो आपने कर ही होंगी! इसलिए हम आपको क्लोज वेडिंग के लिए बेस्ट आउटफिट्स बता रहे हैं। किसी भी मौके पर अगर आप खुद को अलग और स्पेशल दिखाना चाहते हैं तो कपड़ों के साथ तो एक्सपेरिमेंट करना ही पड़ेगा। इंडियन लुक में खुद को स्पेशल दिखाना आसान होता है। इसलिए आप हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला के कुछ ऐसे आउटफिट दिखा रहे हैं जिन्हें आप भी अपनी क्लोज वेडिंग में ट्राई कर सकती हैं। भले ही दिव्या कुमार खोसला साल 2004 में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म अब तुम्हारे हवाले साथियों के बाद से सिनेमा से दूर हैं, लेकिन उनका फैशन सेंस एकदम अपडेट है। तो आज हम फिल्मों में इंडियन लुक में नजर आने वाली दिव्या के कुछ बेस्ट लुक बता रहे हैं, जिसे आप किसी भी पार्टी या फंक्शन में ट्राय कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 5 ट्रेंडिंग चादरों से बनाएं अपनी ब्राइडल एंट्री को खास, हर कोई कहेगा वाह
येलो शरारा ड्रेस

किसी वेडिंग में या फंक्शन में आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो दिव्या के इस लुक को जरूर ट्राई करें। अगर आपको मार्किट में इस तरह की ड्रेस नहीं मिलती है तो आप खुद सिलवा भी सकती हैं। सिंपल कड़ाई वाला ये सूट, शरारा के साथ बहुत क्लासी लुक दे रहा है। अपने इस लुक को मैचिंग की जूलरी के साथ कंप्लीट करें।
वाइट और गोल्ड लहंगा

सिंपल लुक के साथ अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो यह लुक जरूर ट्राई करें। वाइट ऐसा कलर है जो हर लड़की पर सूट करता है। इसलिए आप इस ड्रेस को अपनी किसी भी क्लोज वेडिंग में पहन सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप मैचिंग से लेकर गोल्ड की जूलरी भी ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: प्री-वेडिंग फोटोशूट को बनाना है एकदम खास, इन आईडियाज का लें सहारा
येलो एंड पिंक का कॉम्बिनेशन

येलो और पिंक कलर का कॉम्बिनेशन बहुत प्यारा और अट्रैक्टिव लगता है। अगर आप किसी फंक्शन या अपनी क्लोज वेडिंग में खुद को हाईलाइट करना चाहती हैं तो इस लुक को ट्राई करें। वहीं ज्वैलरी की बात करें तो आप इस ड्रेस के साथ गोल्डन झुमके ट्राय कर सकती हैं। हाई बन या किसी भी हेयरस्टाइल के साथ आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
प्रिंटेड लहंगा और चोली

आजकल प्रिंटेड लहंगा फैशन का हिस्सा है। इसलिए अगर आप प्रिंटेड लहंगे के साथ सिंपल ब्लाउज ट्राय करेंगी तो काफी फैशनेबल दिखेंगी। इस तरह की ड्रेस में आपका गर्लिश लुक भी आएगा। इसके साथ गोल्डन पैटर्न की ज्वैलरी आपके लुक के लिए परफेक्ट रहेगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।