सालभर स्टाइलिश दिखने की चाहत है तो बनाएं कैपसूल वार्ड्रोब

अगर आप चुनिंदा कपड़ों के साथ अपना कैपसूल वार्ड्रोब तैयार करें तो पूरे साल आसानी से स्टाइलिश लुक में नजर आ सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2018-04-26, 11:49 IST
fashion style main

फैशन हर पल बदलता रहता है और फैशनपरस्त महिलाएं बदलते ट्रेंड्स के हिसाब से खुद को अपडेट रखने में माहिर होती हैं। यूं तो हर महिला की चाह होती है कि वह सबसे फैशनेबल दिखे, लेकिन इसके लिए मशक्कत भी बहुत ज्यादा करनी पड़ती है। नए ट्रेंड्स के हिसाब से ड्रेसेस और एक्सेसरीज खरीदने में आपका काफी वक्त जाता है। वहीं ट्रेड के खत्म होने पर अगर आप उस ड्रेस में नजर आती हैं तो उसे लोग नोटिस भी नहीं करते। ऐसे में आपके लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि खुद को फैशनेबल दिखाने के लिए आप किस तरह की रणनीति अपनाएं।

fashion style inside

Image Courtesy : Thom

दो कजिन्स निक्की पाश और मिशेल ने इसके लिए एक नायाब रास्ता निकाला है। 31 साल की निक्की और मिशेल रिमर स्टेट्स ऑफ स्टाइल की ब्लॉगर हैं। इन दोनों का मानना है कि कैपसूल वार्ड्रोब बनाने से आपको फैशनेबल कपड़ों की कभी कमी नहीं पड़ेगी।

fashion style inside

Image Courtesy : Your Ensemble

निक्की और मिशेल रिमर का कहना है कि क्वांटिटी के बजाय क्वालिटी पर फोकस करना चाहिए। टॉप ट्रेंड्स में बने रहना बहुत आसान नहीं है लेकिन ऐसा वार्ड्रोब क्रिएट करना इतना मुश्किल भी नहीं है जो पूरे साल आपके लुक को स्टाइलिश बनाए रखे। इन बहनों का मानना है कि अच्छे ब्रांड के कपड़े सालों साल चलते हैं और लंबे वक्त में उनका इस्तेमाल आपके लिए उन ड्रेसेस के मुकाबले कहीं सस्ता पड़ता है, जिन्हें आप एक साल बाद रिजेक्ट कर देती हैं। वैसे कैपसूल वार्डोब तैयार करना उतना मुश्किल भी नहीं है, जितना आपको महसूस होता होगा। 

Read more : अनीता हसनंदानी से लेकर जैनिफर तक टीवी हीरोइन्स से लें गर्मियों में परफेक्ट दुल्हन बनने के ये टिप्स

fashion style inside

Image Courtesy : Stylesnooper Dan

कैपसूल वार्ड्रोब का आइडिया क्यों है बेस्ट

चाहे सीजन हो या ना हो, अपने वार्ड्रोब में आपको कुछ चीजों की जरूरत हमेशा ही महसूस होती है और ऐसी चीजें इकट्ठी करके आप अपना कैपसूल वार्ड्रोब तैयार कर सकती हैं। इसके लिए कपड़ों की क्वालिटी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वे महंगे ही हों। इसमें ग्राफिक टी-शर्ट, ओवरसाइज्ड डेनिम जैकेट, एक ब्लैक या नेवी सिल्क कैमी, जो जैकेट्स में लेयरिंग या ग्राफिक टी-शर्ट के साथ अच्छा कॉम्बिनेशन देते है, सिंपल ब्लैक स्ट्रैप हील और लेयरिंग के लिए चेन नेकलेसस। वार्ड्रोब की जरूरतें सिर्फ इन्हीं चीजों से पूरी नहीं हो जातीं। आपके लिए जरूरी है ऐसी चीजें इकट्ठी करना, जो सालभर आपके लिए काम आएं। 

fashion style inside

Image Courtesy : Stylesnooper Dan

आपके पास एक बड़ा बैग होना चाहिए, जिसमें आपकी जरूरत का हर सामान आ सके। डिजाइनर बैग में किया जाने वाला इन्वेस्टमेंट हमेशा आपके काम आएगा। इसके साथ ही ऐसे सामान की शॉपिंग करने से बचें, जो बहुत ज्यादा ट्रेंडी हो, क्योंकि आप यह बिल्कुल नहीं चाहेंगी कि आप सामान का ढेर इकट्ठा कर लें, जो बाद में फैशन से पूरी तरह आउट हो जाए।

इन सामानों को आप मिक्स और मैच करके यूज करें। आप देखेंगी कि आपके पास ऐसी बहुत सी ड्रेस और एक्सेसरीज इकट्ठी हो गई हैं, जो आपके लुक को पूरी तरह ट्रेंडी रखेंगी। 

  • कैपसूल वार्ड्रोब में ये सामान जरूर शामिल कर लें शामिल
  • एक स्टाइलिश ड्रेस
  • ग्राफिक टी-शर्ट
  • ओवरसाइज्ड डेनिम जैकेट
  • एक फिटेड ब्लैक लेदर/वेगन लेदर जैकेट
  • एक ब्लैक या नेवी सिल्क कैमी
  • सिंपल ब्लैक स्ट्रेप हील्स
  • एक डीटेल्ड कोट
  • व्हाइट एंकल बूट्स
  • ब्लैक थाई-हाई बूट्स
  • फिटिंग वाली कंफर्टेबल जीन्स
  • चेन नैकलेस
  • एक बैग
  • एक जंपर

साभार: dailymail 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।