बारिश के मौसम में दिखें सबसे अलग, पहनें ये ट्रेंडी कुर्तियां

मानसून में स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह की कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं, और इस कुर्ती में आपका लुक बेहद सुंदर और अलग नजर आएगा।
image

सुंदर दिखने के लिए महिलाएं अलग-अलग डिजाइन के आउटफिट सर्च करती हैं। लेकिन, बारिश के मौसम में वो कुछ ऐसा आउटफिट स्टाइल करने का सोचती हैं जो इजी टू कैरी हो, साथ ही जिसमें वे सुंदर भी नजर आएं। अगर आप भी इस दौरान सिंपल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो आप कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। कुर्ती आप जींस या पैंट स्टाइल सलवार के साथ वियर कर सकती हैं, और इसमें आपका लुक अलग और सुंदर भी नजर आता है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ट्रेंडी और लेटेस्ट डिजाइन वाली कुर्तियां दिखा रहे हैं। इस तरह की कुर्तियां आप ऑफिस या कहीं बाहर जाने के दौरान स्टाइल कर सकती हैं।

थ्रेड वर्क कुर्ती

अपने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए आप इस तरह की थ्रेड वर्क कुर्ती पहन सकती हैं। इस कुर्ती में आपका लुक सुंदर लगेगा। मार्केट में आपको इस तरह की कुर्ती कई सारे कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी, जिसे आप जींस या पैंट स्टाइल सलवार के साथ वियर कर सकती हैं। इस कुर्ती के साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप राउंड डिजाइन वाले इयररिंग्स पहन सकती हैं।

kurti designs (44)

इसे भी पढ़ें-Kurti Styling Tips : ऑफिस और कॉलेज में चाहिए न्यू लुक, तो कुर्ती इस तरह करें स्टाइल, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

पेस्टल कुर्ती

अगर आप अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं, तो आप इस तरह की पेस्टल कुर्ती पहन सकती हैं। यह कुर्ती किसी फंक्शन में पहनने के लिए बेहतरीन है। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा, साथ ही आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। इस तरह की कुर्ती आप पैंट स्टाइल सलवार के साथ पहन सकती हैं। मार्केट में आपको ये कुर्ती 500 से 600 रुपये में मिल सकती है।

kurti designs (45)

इस कुर्ती के साथ आप झुमके पहन सकती हैं, और फुटवियर में आप मोजरी पहन सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंट कुर्ती

अपने लुक को न्यू टच देने के लिए आप इस तरह की फ्लोरल प्रिंट कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती आपको कई सारे कॉलर डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएगी, साथ ही इसे स्टाइल करने के बाद आपका लुक अच्छा लगेगा। यह कुर्ती आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ आती है, और इसे आप ऑफिस या किसी फैमिली फंक्शन में पहनकर जा सकती हैं।

kurti designs (46)

इस कुर्ती के साथ आप पर्ल वर्क इयररिंग्स पहन सकती हैं, और फ्लैट्स इस आउटफिट के साथ स्टाइल करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-लंबी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 कुर्ती के डिजाइन, ऑफिस ही नहीं कॉलेज में पहनने के लिए भी है बेस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image credit- myntra
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP