ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 3 डिफरेंट स्टाइल चिकनकारी कुर्तियां, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस

Trendy chikankari kurtis for Office: यदि आप भी ऑफिस में पहनने के लिए स्टाइलिश कुर्तियों की खोज कर रही हैं, तो आज हम आप आपको डिफरेंट स्टाइल चिकनकारी कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप ऑफिस में कैरी करके खुद को स्मार्ट लुक दे सकती हैं।
trendy Chikankari kurtis

हर रोज सुबह उठकर ऑफिस जाने से ज्यादा ऑउटफिट के चुनाव को लेकर समस्या होती है। हालांकि लड़कियों के पास ऑफिस में कैरी करने के लिए ऑउटफिट के बहुत ऑप्शन होते हैं, लेकिन इसके बावजूद हम हर रोज कंफ्यूज रहते हैं। गर्मी के मौसम में अधिकतर लड़कियां शार्ट ड्रेसेस के अलावा इंडियन लुक में जींस के साथ कुर्ती वियर करना ज्यादा पसंद करती हैं। यह ऑफिस में काम करने के दौरान काफी कंफर्टेबल रहती हैं और पहनने के बाद हमारा लुक इंडियन और फ्यूजन का बेस्ट कॉम्बिनेशन बन जाता है। जींस के संग कुर्तियां काफी स्मार्ट लुक देती हैं। अगर आपको भी इस तरह के ऑउटफिट ऑफिस में कैरी करना पसंद है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ डिफरेंट और चिकनकारी कुर्तियों के ट्रेंडी डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप जींस या लैगी के संग ऑफिस में स्टाइल करके अपना लुक ग्लैमरस बना सकती हैं। चिकनकारी कुर्तियां हर मौसम के लिए परफेक्ट रहती हैं। आइए देख लेते हैं कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस। यह आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं।

चिकनकारी कुर्तियों के लेटेस्ट डिजाइंस

आप नीचे दिखाई जा रही इन चिकनकारी कुर्तियों के डिजाइंस देखकर इनसे आइडिया लेकर इन्हें अपना ऑफिस लुक बना सकती हैं।

स्ट्रैपी स्ट्रेट चिकनकारी कुर्ती

आजकल इस तरह की स्ट्रैपी स्लीव्स वाली स्ट्रेट चिकनकारी कुर्ती काफी ट्रेंड में हैं। इनको आप लूज फिटिंग जींस के संग कैरी करके अपना लुक स्टाइलिश बना सकती हैं। साथ में मेसी बन हेयर स्टाइल, न्यूड मेकअप और ऑक्सीडाइज झुमकी आपके लुक को काफी अट्रैक्टिव लुक देगा। जींस के संग पहनने के बाद इन कुर्तियों का ग्रेस काफी बढ़ जाता है। यंग गर्ल्स इस तरह के ऑउटफिट को काफी पसंद भी करती हैं।

strepy chikankari kurti

अनारकली चिकनकारी कुर्ती

आप चाहे तो ऑफिस में इस तरह की अनारकली स्टाइल कुर्ती को भी स्टाइल करके जा सकती हैं। ऐसी कुर्तियां लंबी हाइट वाली लड़कियों के लिए परफेक्ट रहती हैं। साथ ही आप इनको आप ऑफिस में पहनकर आराम से काम कर सकती हैं। इन्हें आप अपनी चॉइस के हिसाब से जींस और लैगी किसी के संग भी कैरी कर सकती हैं। इस ग्रीन कलर की कुर्ती पर व्हाइट चिकनकारी फुल वर्क किया गया है। इसके संग आप बालों को ओपन रखें और कानों में मैचिंग कलर की बीड्स वाली स्मॉल झुमकी पहनें।

ये भी पढ़ें: Chikankari Kurta Set Designs: हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये सबसे सुंदर और ट्रेंडी चिकनकारी कुर्ता सेट, देखें डिजाइन

anarkali chikankari kurti

शार्ट जॉर्जेट चिकनकारी कुर्ती

ऑफिस में मॉडर्न और क्लासी लुक में नजर आना है तो उसके लिए आप अपने वार्डरोब में इस तरह की शार्ट जॉर्जेट वाली चिकनकारी कुर्ती को जरूर शामिल करें। जींस के साथ ऐसी शार्ट कुर्तियां काफी स्मार्ट लुक देती हैं। इसको छोटे और लंबी दोनों हाइट वाली लड़कियां पहन सकती हैं। साथ में आप बालों को पौनी हेयर स्टाइल में रखें, मेकअप को ग्लॉसी टच दें और कानों में स्टड सिलिकॉन इयररिंग्स पहनें। इस तरह की शार्ट चिकनकारी कुर्तियों में आपको बहुत पैटर्न और कलर मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Chikankari Short Kurti:चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती आपके ऑफिस लुक को बना देगी गॉर्जियस, दिखेंगी खूबसूरत

short chikankari kurti

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP