easy tips for bridal mehndi

ब्राइडल मेहंदी से जुड़े इन टिप्स को आप भी जान लें

<span style="font-size: 10px;">अगर आप भी चाहती हैं की आपकी ब्राइडल मेहंदी का रंग खूब खिलकर आए तो हमारे द्वारा बताई गए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।</span>
Editorial
Updated:- 2022-12-08, 11:12 IST

शादियों का सीजन चल रहा है और हर दुल्हन चाहती है कि उसकी मेहंदी सबसे अच्छी और गाढ़ी हो। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है, कभी कभी हमारी मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता है और कभी कभी मेहंदी गाढ़ी होती लेकिन टूटी-टूटी और फटी हुई सी नजर आती है। इसलिए जब आप अपनी ब्राइडल मेहंदी लगाएं तो हमारे द्वारा इस लेख में बताई इन टिप्स का ध्यान रखें। आइए जानते हैं कि ब्राइडल मेहंदी के लिए क्या करना है और क्या नहीं।

ऑर्गेनिक मेहंदी का ही करें इस्तेमाल

organic mehndi

आजकल सभी चीजों में मिलावट देखी जाती है और रही बात मेहंदी की तो उसमें भी कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आप ऑर्गेनिक मेहंदी का ही इस्तेमाल करें। आप चाहें तो पहले ही मेहंदी के पत्ते ला सकती हैं और घर पर ही मेहंदी तैयार कर सकती हैं। लेकिन अगर आप घर पर नहीं बना सकती हैं तो मेहंदी वाले से बोलकर ऑर्गेनिक मेहंदी ही मंगाएं।

इसे जरूर पढ़ें-फुल हैंड मेहंदी के ये डिजाइंस हैं देखने में लगते हैं बेहद खूबसूरत

मेहंदी को लम्बे समय तक रखें

mehndi

मेहंदी लगाने के बाद हमारी रूचि होती है कि जल्दी से मेहंदी सूखे और हम उसे साफ करके देखें कि कैसी लगी है। लेकिन यहीं आप गलती कर देती हैं। कोशिश करें की रात को मेहंदी लगाने के बाद उसे लम्बे तक रहने दें। इस बात का भी ध्यान रखें की मेहंदी को सूखने के बाद खुद से न निकालें बल्कि मेहंदी के खुद झड़ने का इंतजार करें।(देखें 2022 के ट्रैंडिंग डिजाइन)

मेहंदी को ऐसे करें गाढ़ा

dark mehndi

आप भी चाहती होंगी की आप मेहंदी बहुत गाढ़ी लगे इसके लिए आपको बीएस छोटे सा काम करना है। यह काम है नींबू चीनी का घोल। आप अपनी मेहंदी को गाढ़ा रंग देने के लिए एक कटोरी में चीनी और नींबू का घोल बनाकर रुई से मेहंदी पर लगाएं और रात भी रहने दें। आप चाहें तो सरसों का तेल भी लगा सकती हैं। यह भी असरदार होता है।(देखें ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस)

विक्स का करें इस्तेमाल

use vicks for mehndi

जब आपकी मेहंदी हाथ से सूखकर निकल जाए तो तो उसके रंग को बरकरार रखने और गाढ़ा करने के लिए विक्स को हाथ पर मल लें। विक्स का माना जाता है कि यह मेहंदी के रंग को एनहान्स करता है।(उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन्स)

आपने देखा होगा की जब भी दुल्हन को मेहंदी लगाई जाती है तो पहले हाथों पर तेल लगाया जाता है। इसे तेल को यूकलिप्टस ऑयल कहा जाता है। इसे तेल की मदद से मेहंदी डिजाइन बनाने में सहायता भी मिलती है और मेहंदी का रंग और खुशबू भी एनहान्स होता है।

इसे जरूर पढ़ें-Henna Designs: त्योहार पर हाथों में लगाएं शगुन की मेहंदी, देखें कैरी डिजाइंस

आपकी ब्राइडल मेहंदी का रंग कितना गाढ़ा चढ़ा था? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।