Henna Designs: त्योहार पर हाथों में लगाएं शगुन की मेहंदी, देखें कैरी डिजाइंस

त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब एक के बाद एक बड़े त्योहार आने वाले हैं। देखा जाए तो लगभग हर त्योहार महिलाओं से जुड़ा हुआ है। अहोई अष्टमी का त्योहार भी महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस वर्ष यह पर्व 17 अक्टूबर के दिन पड़ रहा है।
यह पर्व संतानों के लिए होता है। इसमें माता अपनी संतान के लिए व्रत रखती है और उसकी लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना करती है। इस पर्व पर भी महिलाएं सजती हैं और संवरती हैं, साथ ही पूरा श्रृंगार भी करती हैं, जो मेहंदी के बिना अधूरा होता है। आमतौर पर महिलाएं इस पर्व पर शगुन की मेहंदी जरूर लगाती हैं।
कई बार करवा चौथ के बाद तुरंत पड़ जाने वाले अहोई अष्टमी के पर्व पर महिलाओं को मेहंदी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि हाथों में पहले से ही मेहंदी लगी होती है। ऐसे में आप केवल शगुन के लिए थोड़ी सी मेहंदी हाथों पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप कैरी मेहंदी डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।
कैरी मेहंदी डिजाइन सरल भी होती है और दिखने में अच्छी भी लगती है। यह बहुत कम समय में ही हाथों पर लग भी जाती है। तो चलिए आज हम आपको केरी मेहंदी की कुछ खूबसूरत डिजाइंस दिखाते हैं, जो आप खुद ही अपने हाथों में लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: करवा चौथ की मेहंदी में इस तरह लिखवाएं पति का नाम

अरेबिक कैरी मेहंदी डिजाइंस
- आप हाथों में कैरी मेहंदी डिजाइन को किसी भी अंदाज में लगा सकी हैं, मगर बेस्ट तरीका है कि आप इसे अरेबिक स्टाइल में लगाएं क्योंकि यह जल्दी लगने के साथ ही खूबसूरत भी लगती है।
- अगर आपके फ्रंट हाथ में मेहंदी लगी हुई है तो आप हाथों की बैक में इस डिजाइन को लगा सकती हैं। कैरी को कई अंदाज में बना कर आप मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।
- बैक मेहंदी डिजाइन में आप अरेबिक कैरी की बेल बनाती हैं, तो आपके हाथों के पीछे भी भरा हुआ सा लगता है।
इसे जरूर पढ़ें: करवा चौथ पर लगाएं मेहंदी की ये 3 केरी डिजाइंस
डॉट कैरी मेहंदी डिजाइंस
- आप कैरी और डॉट को क्लब करके भी अपनी मेहंदी डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन के लिए आप यह तय कर लें कि आपको किस तरह के शेप वाली कैरी डिजाइन बनानी है। क्योंकि उसे जोड़ते हुए आप अपनी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।
- डॉट के साथ कैरी डिजाइंस को कंप्लीट करने में आपको समय भी कम लगेगा और मेहनत भी ज्यादा नहीं करनी होगी।
- आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन को फ्रंट और बैक दोनों तरह से हाथों पर लगा सकती हैं।
चेक के साथ कैरी मेहंदी डिजाइंस
- चेक डिजाइंस आपके हाथों में लगी मेहंदी को भरा हुआ लुक देती हैं। आप कैरी बना कर उसके अंदर भी चेक डिजाइंस बना सकती हैं।
- यह मेहंदी भी बहुत कम समय में हाथों पर लगाई जा सकती है। यह आपको तय करना है कि मेहंदी से हाथों को भरना है या फिर थोड़ा बहुत खाली रखना है।
- आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन को कलाई से शुरू करके पूरी हथेली में लगा सकती हैं, यहां तक कि आप इससे अपनी उंगलियों की पोर को भी भर सकती हैं।
डबल बेल कैरी मेहंदी डिजाइन
- बेल मेंहदी डिजाइन में भी आप कैरी को शामिल कर सकती हैं। इसके साथ आप फूल-पत्ती और चेक को जोड़ सकती हैं।
- कैरी मेहंदी डिजाइन से आप सिंगल बेल या डबल बेल दोनों बना सकती हैं, अगर आपकी हथेली का साइज बड़ा है तो आप तीन बेल भी बना सकती हैं।
- हाथों के फ्रंट साइड के लिए यह मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है, आप यदि मेहंदी लगाने में माहिर हैं तो आपको केवल 10 से 15 मिनट ही लगेंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।