Mehndi Design Trends in 2022 : मेहंदी के इन डिजाइंस को इस वर्ष मिला बेशुमार प्यार, आप भी देखें तस्वीरें

तीज-त्यौहार हो या फिर शादी-विवाह का मौका, हर अवसर पर मेहंदी लगवाने का क्रेज हम महिलाओं में दो गुना हो जाता है। ऐसे में इस वर्ष भी मेहंदी डिजाइंस को लेकर हम महिलाओं जरा भी क्रेज खत्म नहीं हुआ।
हरजिंदगी पर भी मेहंदी के एक से बढ़कर एक डिजाइंस दिखाए गए और उन सभी को काफी पसंद भी किया है। मगर कुछ डिजाइंस उन्हें बेशुमार प्यार मिला, उनके बारे में तस्वीर सहित एक बार फिर से हम आपको बताने जा रहे हैं।
आप भी इस डिजाइंस को आने वाले किसी बड़े अवसर पर अपने हाथों पर लगवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Mehndi Design : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक
मेहंदी डिजाइंस ट्रेंड्स 2022 (Mehndi Design Trends in 2022)

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस
गोल टिक्की मेहंदी की एक पारंपरिक डिजाइन है। आप अगर मेहंदी लगाने में परफेक्ट नहीं हैं, तो गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन आपके हाथों में मात्र 10 मिनट में ही लग सकती है। चलिए इसके कुछ लोकप्रिय डिजाइंस के बारे में हम आपको बताते हैं।

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन- 1
हाथों के बैक साइड में गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन बहुत जंचती है। ऊपर दी गई तस्वीर में आप देख भी सकते हैं कि सुंदर दिखने के साथ ही यह डिजाइन हाथों पर लगाना भी बेहद आसान है। इस डिजाइन को लगाने के लिए आपको 4-5 डबल कर्व लाइन खींचनी है और फिर लाइन के ऊपर आप छोटी या बड़ी गोल टिक्की बना सकती हैं।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन-2
इस तस्वीर में दिखाई गई डिजाइन भी आप हाथों में आसानी से लगा लेंगी। इसके लिए आपको एक बड़ा सा गोला बनाना है, जिसके लिए आप किसी गोल आकार की चीज लेकर उससे आउटलाइन खींच सकती हैं। फिर उसकी गोलाई में आप कोई भी आसान डिजाइन बना सकती हैं। इस डिजाइन के साथ आप उंगलियों की टिप को मेहंदी से भर सकती हैं, साथ ही कलाई में भी गोल टिक्की मेहंदी लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- झटपट लगाएं गोल टिक्की मेहंदी की ये 5 डिजाइंस

मोर वाली मेहंदी डिजाइंस
मोर वाली डिजाइंस अधिकांश मारवाड़ी मेहंदी में देखी जाती है। यह हाथों पर बहुत खूबसूरत लगती है और इसे लगाना आसान भी होता है। चलिए इसकी कुछ झलक हम भी आपको दिखाते हैं।

मोर मेहंदी डिजाइन फ्रंट हैंड
इस तस्वीर में आप देख सकती हैं कि हाथ की हथेली पर एक बड़ा सा मोर बनाया गया है और उसके आस-पास मेहंदी की सुंदर डिजाइन बनाई गई है। अगर आपकी आर्ट अच्छी है तो यह डिजाइन आप खुद ही हाथों पर लगा सकती हैं, नहीं तो आप किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट से भी इस तरह की मेहंदी लगवा सकती हैं।

मोर मेहंदी डिजाइन बैक हैंड
मोर के साथ उसके पंख भी बनाएंगी तो मेहंदी और भी ज्यादा अच्छी लगेगी। इस तस्वीर में भी आपको ऐसी ही डिजाइन देखने मिल रही है। आप इस तरह की डिजाइन हाथों की बैक और फ्रंट दोनों पर लगा सकती हैं। इसके साथ आप चेन, कैरी, जाल आदि डिजाइंस भी बना सकती हैं।

जाल मेहंदी डिजाइंस
अगर आपको मेहंदी से भरे-भरे हाथ पसंद हैं और ऐसी मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, जो जल्दी भी लग जाए तो आपको जाल वाली मेहंदी डिजाइंस का चुनाव करना चाहिए।

जाल मेहंदी डिजाइन-1
तस्वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन आप बहुत कम समय में आसानी से लगा सकती हैं। इसके लिए आप उंगलियों पर हैवी मेहंदी डिजाइन लगाएं और हथेल में जाल डिजाइन लगा लें। यह आपको तय करना है कि जाल में आपको गैप कितना रखना है। आप जितना छोटा गैप रखेंगे मेहंदी उतनी ज्यादा घनी नजर आएगी।

जाल मेहंदी डिजाइन-2
इस तरह की डिजाइन में आपको हथेली के बीच एक बोल्ड मेहंदी डिजाइन लगानी है और फिर आप उस डिजाइन के इर्द-गिर्द जाल वर्क कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। इतना ही नहीं, यह जल्दी भी बन जाती है।

कैरी मेहंदी डिजाइंस
मेहंदी में कई तरह की पारंपरिक डिजाइंस हैं, कैरी डिजाइंस भी इन्हीं में से एक हैं। आप कई प्रकार से इन्हें हाथों में बना सकती हैं। अच्छी बात यह है कि कैरी डिजाइंस को हम किसी भी मेहंदी डिजाइंस के साथ क्लब कर सकते हैं।

कैरी मेहंदी डिजाइन-1
अरेबिक मेहंदी डिजाइन के साथ आप केरी की मदद से मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं। आप इसके साथ मोर डिजाइन, चौक डिजाइन और फूल पत्ती डिजाइन को भी ऐड ऑन कर सकती हैं।

कैरी मेहंदी डिजाइन-2
अगर आपको कैरी डिजाइन बनाने में दिक्कत हो रही है तो ऊपर दिए गए चार्ट को ध्यान से देखें और कैरी बनाना सीखें। आप कई तरह से कैरी बना सकती हैं और अपनी मेहंदी को खूबसूरत अंदाज दे सकती हैं।
मंडला मेहंदी डिजाइन
आजकल मंडला आर्ट काफी ट्रेंड में है। इसे बनाना आसान भी है और यह हाथों को भरा-भरा भी दिखाती है। बेस्ट बात तो यह है कि जो आर्ट में माहिर है, वह इस मेहंदी डिजाइन को आसानी से लगा सकता है। तो चलिए आज हम आपको मंडला मेहंदी डिजाइन की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं-

मंडला मेहंदी डिजाइन-1
अगर आप फैंसी मेहंदी डिजाइन नहीं लगाना चाहती हैं, तो आपको इस तस्वीर को एक बार देखना चाहिए। इसमें बीच में गोलाकार मेहंदी डिजाइन बनाई गई है और उंगलियों की टिप में जालवर्क किया गया है। इस मेहंदी डिजाइन से हाथ भर भी गए हैं और खूबसूरत भी नजर आ रहे हैं।

मंडला मेहंदी डिजाइन-2
मेहंदी लगाने का सबसे आसान तरीका और डिजाइन आप इस तस्वीर में देख सकती हैं, इसमें डॉट्स के जरिए आप मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। रचने के बाद यह डिजाइन बहुत अच्छी नजर आती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।