herzindagi
full hand mehndi design hindi

फुल हैंड मेहंदी के ये डिजाइंस हैं देखने में लगते हैं बेहद खूबसूरत

आजकल भरे हाथों वाली मेहंदी काफी चलन में नजर आ रही है।
Editorial
Updated:- 2022-11-21, 18:39 IST

कोई तीज-त्यौहार हो या शादी का फंक्शन। हम सभी को मेहंदी लगाना बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन इंटरनेट की मदद लेकर नए से नए डिजाइन वाली मेहंदी डिजाइन खोजते हैं। आजकल मेहंदी कई तरह की आ गई है जैसे स्टीकर, कलरफुल, छापे वाली और भी अन्य कई।

बात अगर लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की करें तो आजकल मंडला से लेकर जाल वाली मेहंदी को कई तरह से कस्टमाइज कर किया जा रहा है। अगर आप भी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें आप भी इस वेडिंग सीजन के लिए कर सकती हैं ट्राई और बढ़ा सकती हैं अपने हाथों की शोभा। 

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन

mandala mehndi design

देखने में ये डिजाइन जितना खूबसूरत नजर आता है। बता दें कि इस डिजाइन को मंडला आर्ट कहा जाता है। इस तरह का मंडला आर्ट बना कर आप अपनी उंगलियों पर जाल डिजाइन बना सकती हैं। मंडला आर्ट को बनाने के लिए आप पहले पेन और चूड़ी की मदद से एक रफ डिजाइन तैयार कर लें ताकि मेहंदी खूबसूरत नजर आए। (जाल मेहंदी के डिजाइन)

इसे भी पढ़ें : शादी के फंक्शन पर हाथों में लगाएं शगुन की मेहंदी, देखें कैरी डिजाइंस

पत्तियों और फूलों वाला मेहंदी डिजाइन

leaf mehndi design

आजकल कई तरह की मेहंदी डिजाइन चलन में है। बता दें कि अगर आप कुछ नया और बारीक डिजाइन पसंद करती हैं तो इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं। वहीं इस डिजाइन में उंगलियों पर किया गया डिजाइन भी काफी यूनीक है। साथ ही इस तरह का डिजाइन में आप जाल भी बना सकती हैं। 

मोर मेहंदी डिजाइन

peacock mehndi design

हथेली पर बना ये मोर डिजाइन काफी यूनीक और खूबसूरत नजर आता है। बता दें कि इस तरह का डिजाइन एवरग्रीन है और हमेशा चलन में रहता है। साथ ही इसमें कमल का डिजाइन बनाया गया है। आप चाहे तो कमल के अलावा जाल भी बना सकती हैं। (सिंपल मेहंदी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें : दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

हार्ट शेप मेहंदी डिजाइन

heart shape mehndi design

मॉडर्न स्टाइल मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरीके के डिजाइन को आप चुन सकती हैं। खासकर कम उम्र की लड़कियां इस तरह की मेहंदी लगाना बेहद पसंद करती हैं। साथ ही इस जाल की जगह आप किसी और तरीके से भी हार्ट शेप को बना सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये फुल हैंड मेहंदी के नए डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।    

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।