विंटर में दिखना है स्टाइलिश, दीपिका पादुकोण की इस रेड जैकेट से लें इंस्पिरेशन

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी ब्यूटी से लेकर एक्टिंग और स्टाइल के लिए यंग गर्ल्स के लिए इंस्पिरेशन है। चाहे फिर बात उनके रेड कार्पेट लुक की हो या फिर उनका केजुअल एयरपोर्ट लुक हो, वह हमेशा ही एकदम अलग और ब्यूटीफुल नजर आती है। पिछले दिनों जब दीपिका ने एयरपोर्ट लुक में रानी पिंक कलर का कुर्ता पहना था, तो उस लुक की काफी चर्चा हुई थी।
अब एक दूसरे लुक में दीपिका रेड जैकेट पहने हुए नजर आईं। दीपिका का यह लुक भी यकीनन बेहद स्टाइलिश था। अगर आप भी दीपिका की तरह विंटर्स में कहीं ट्रेवल कर रही हैं तो उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दीपिका पादुकोण को मेकअप में ये चीज नहीं थी पसंद, लेकिन अब उन्हें इस चीज से है प्यार
दीपिका का यह लुक बताता है कि केजुअल में भी बेहद आराम से स्टाइलिश दिखा जा सकता है। बस जरूरत होती है कि आप खुद को सही तरह से स्टाइल करें। अपने इस लुक में दीपिका ने रेड के अलावा व्हाइट और ब्लू कलर को भी अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। वैसे इन दिनों दीपिका रेड और पिंक कलर को अक्सर कैरी किए हुए नजर आती है। उनके अधिकतर लुक्स में इसी कलर के डिफरेंट शेड्स देखने को मिलते हैं। तो चलिए देखते हैं दीपिका का यह लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक-
ऐसा था लुक

दीपिका यकीनन अपने इस एयरपोर्ट लुक में काफी स्टनिंग लग रही थी। दीपिका ने इस लुक में व्हाइट टॉप के साथ हाई वेस्ट डेनिम पहनी। इसके साथ दीपिका ने ब्लैक लेदर शूज पहनें। दीपिका के इस पूरे स्टाइल में जो चीज सबका ध्यान खींच रही थी, वह थी उनकी रेड कलर की बॉम्बर जैकेट। इस हूडेड डाउन जैकेट में लॉन्ग स्लीव्स, बटन, जिप और साइड पॉकेट इसे और भी ज्यादा खास बना रहे थे। वहीं मेकअप की बात करें तो दीपिका एयरपोर्ट लुक में बिना मेकअप के ही नजर आईं।
हेयर्स में दीपिका ने सिंपल पोनीटेल लुक रखा। हालांकि अगर आप दीपिका ने इस लुक को पूरी तरह कॉपी करना चाहती हैं तो आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। दरअसल, दीपिका की इस जैकेट की कीमत एक लाख चार हजार 330 रुपये है।

दीपिका का वैसे यह लुक ही नहीं हर लुक खास होता है। अभी हाल ही में दीपिका ने अपनी शादी की पहली सालगिराह मनाई और दोनों ही लुक्स में दीपिका बेहद कमाल नजर आ रही थी। शादी के बाद दीपिका के स्टाइल में भी काफी बदलाव आया है। अब वह अपने स्टाइल में काफी एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो शादी के बाद रणवीर और दीपिका की केमिस्ट्री अब स्क्रीन पर भी दोबारा नजर आएगी।
इसे जरूर पढ़ें- दीपिका पादुकोण की तरह हैं सांवली तो अपनाएं ये 6 ब्यूटी टिप्स
दीपिका जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका और रणवीर बतौर पति-पत्नी ही नजर आएंगे। यह फिल्म भारत के क्रिकेट विश्व कप की जीत पर आधारित है। जहां इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं दीपिका पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगी। फिल्म के फर्स्ट लुक में रणवीर के किरदार को काफी पसंद किया गया। फिल्म के लिए रणवीर ने काफी मेहनत भी की है।

इसके अलावा भी दीपिका इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक एसिड अटैक सर्वाइवर की जिंदगी के बारे में है। इस फिल्म मंे दीपिका अब तक की अपनी सभी फिल्मों से काफी अलग नजर आ रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।