समर्स में शार्ट ड्रेस को बनाना है स्टाइल का हिस्सा, सरगुन मेहता के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप समर्स में शार्ट ड्रेस पहनकर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ऐसे में आप सरगुन मेहता के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

sargun Mehta short dress looks
sargun Mehta short dress looks

सरगुन मेहता पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। सरगुन की पंजाबी फिल्म किस्मत, लव पंजाब, लाहौरिए आदि को काफी पसंद किया गया। वहीं छोटे परदे पर सरगुन ने अपना करियर 12/24 करोल बाग से शुरू किया था। इसके अलावा सरगुन बालिका वधु और नच बलिए जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। सरगुन को आज के समय में सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश में काफी पसंद किया जाता है। सरगुन मेहता के एक्टिंग स्किल्स जितने बेहतर है, स्टाइल की समझ भी उनमें उतनी ही है। अक्सर सरगुन अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आती हैं। वैसे तो सरगुन इंडियन से लेकर वेस्टर्न स्टाइल को बखूबी कैरी करती हैं, लेकिन अगर आप उनकी फैन हैं और समर्स में उनके जैसा ही नजर आना चाहती हैं तो आप उनके शार्ट ड्रेस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दरअसल, सरगुन के वार्डरोब में शार्ट ड्रेस का एक बड़ा कलेक्शन है। तो चलिए आज हम आपको सरगुन मेहता के कुछ शार्ट ड्रेस लुक के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-

पहला लुक

sargun Mehta short dress looks for summer inside

सरगुन मेहता का यह शार्ट ड्रेस स्टाइल आपको काफी पसंद आएगा। इस लुक की खासियत यह है कि सरगुन ने खुद को स्टाइल करने के लिए अपने हसबैंड और टीवी एक्टर रवि दुबे की शर्ट का इस्तेमाल किया है। इस लुक से अंदाजा लगता है कि सरगुन का स्टाइलिंग सेंस कितना जबरदस्त है। सरगुन ने इस लुक में एक्टर रवि दुबे की मल्टीकलर शर्ट पहनी है, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक स्कर्ट को टीमअप किया है। इसके साथ सरगुन ने ट्रांसपेरेंट बेल्ट भी टीमअप की है। सटल मेकअप और ओपन हेयर्स से सरगुन ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें:सरगुन के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन और अपने कॉलेज वार्डरोब को करें अपडेट

दूसरा लुक

sargun Mehta short dress looks for summer inside

समर्स में व्हाइट कलर काफी सूदिंग इफेक्ट देता है। ऐसे में आप सरगुन के इस शार्ट ड्रेस को स्टाइल का हिस्सा बनाएं। इस लुक में सरगुन के व्हाइट कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में नेट वर्क इसे और भी खूबसूरत बना रहा है। साथ ही आउटफिट में कलरफुल फ्लोरल एंब्रायडरी भी की गई है। इस फुल स्लीव्स शार्ट ड्रेस के साथ सरगुन ने नेचुरल मेकअप किया है और हेयर्स को ओपन लुक दिया है।

तीसरा लुक

sargun Mehta short dress looks for summer inside

अगर आप केजुअल में शार्ट ड्रेस में एक स्टाइलिश लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप सरगुन के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में सरगुन ने पिंक कलर की शर्ट पहनी है, जिसे नीचे से नॉट बांधी है। इसके साथ सरगुन ने ब्लू कलर के डेनिम शार्टस पहने हैं। इसके साथ सरगुन ने स्लिपर्स पहने हैं और गॉगल्स भी कैरी किए हैं।

चौथा लुक

sargun Mehta short dress looks for summer inside

सरगुन का यह शार्ट ड्रेस लुक यकीनन एकदम फ्रेश लुक है। इस लुक में सरगुन ने ब्लैक कलर की वनपीस शार्ट ड्रेस पहनी है, जिसमें फ्लोरल प्रिंट है। नेचुरल मेकअप और ओपन कर्ली हेयर्स में सरगुन बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें:टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता की ये फोटो आपको दिखाएंगी परियों का शहर


पांचवा लुक

शार्ट ड्रेस में यह सरगुन का एक एलीगेंट लुक है, जिसे आप ऑफिस से लेकर गेट-टू-गेदर में आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस लुक में सरगुन ने व्हाइट कलर का टॉप पहना है, जिसके साथ सरगुन ने लेदर की शार्ट स्कर्ट टीमअप की है। इसके साथ सरगुन ने व्हाइट हील्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से सरगुन ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sargunmehta,Insta)

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP