बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों द व्हाइट टाइगर में नजर आ रही हैं। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग की जाने वाली इस अमेरिकन ड्रामा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है।
वहीं रियल लाइफ में वह फिल्म प्रमोशन से लेकर आउटिंग तक में अपने स्टाइल से फैशन के नए गोल्स सेट कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा केजुअल्स से लेकर ऑफिस लुक तक को बेहद ही स्टनिंग तरीके से कैरी करती हैं।
तो आज हम आपको उनके इंस्टा अकाउंट से उनके कुछ ऐसे ही लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी बेहद आसानी से कॉपी कर सकती हैं या फिर प्रियंका के लुक्स से आईडियाज लेकर अपना खुद का एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं उनके कुछ बेहतरीन लुक्स-
इसे जरूर पढ़ें: खूबसूरती निखारने के लिए प्रियंका चोपड़ा से सीखें DIY ईज़ी मेकअप टिप्स
येलो फार्मल लुक
अगर आप ऑफिस में एक डीसेंट, स्टाइलिश और एलीगेंट लुक चाहती हैं तो प्रियंका का यह लुक देखें। इस लुक में प्रियंका ने फुल स्लीव्ड येलो ब्लेज़र के साथ मैचिंग येलो कलर की स्कर्ट को स्टाइल किया था, जिसमें वह लेडी बॉस लुक दे रही थीं। वहीं मिनिमल मेकअप और ऑरेंज लिप्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। आप भी प्रियंका की तरह बटन ब्लेज़र को ऑफिस में कैरी कर सकती हैं। अगर आप स्कर्ट पहनने में कंफर्टेबल महसूस नहीं करतीं तो ऐसे में आप मैचिंग पैंट पहन सकती हैं या फिर शार्ट स्कर्ट की जगह नी-लेंथ स्कर्ट को स्टाइल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानती हैं प्रियंका चोपड़ा से जुडी ये 3 बातें?
व्हाइट डे आउटिंग लुक
अगर आप दिन में लंच डेट पर जा रही हैं और एक ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो प्रियंका का यह लुक आपको जरूर अच्छा लगेगा। इस लुक में प्रियंका ने आइवरी को-आर्ड सेट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। उन्होंने वी शेप्ड फुल स्लीव्स बॉडिस के साथ मैचिंग प्लीटेड स्कर्ट को टीमअप किया। इस आउटफिट में पेस्टल शेड के एक्स्ट्रैक्ट पैटर्न को बेहद ही खूबसूरती के साथ शामिल किया गया था। अगर आप इस तरह का लुक चाहती हैं तो को-आर्ड सेट की जगह मैक्सी ड्रेस को भी कैरी कर सकती हैं। यह भी देखने में बेहद ब्यूटीफुल लगती है और डे आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है।
ग्रीन पार्टी लुक
प्रियंका चोपड़ा का यह आउटफिट बेहद ही वर्सेटाइल है और आप इसे कई तरह से कैरी कर सकती हैं। इस लुक में प्रियंका ने ग्रीन कलर के पफ हाफ स्लीव्स हाईनेक टॉप के साथ मैचिंग पैंट को स्टाइल किया है। एसेसरीज में प्रियंका ने गोल्डन शेड वॉच कैरी की है और मेकअप में मैट ऑरेंज लिप्स लुक रखा है।
Recommended Video
अगर आप प्रियंका के इस लुक को पार्टी या दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप एसेसरीज में थोड़ा एक्सपेरिमेंट करें। मसलन, आप लॉन्ग स्टेटमेंट पेंडेंट या फिर लॉन्ग ईयररिंग्स को इसके साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको एक चिक लुक देगा।
व्हाइट टॉप विद जींस लुक
प्रियंका का केजुअल लुक भी बेहद खास होता है, जैसा कि इस लुक में नजर आ रहा है। इस लुक में प्रियंका ने व्हाइट वी शेप्ड टी-शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस को स्टाइल किया है। उनके लुक को जो बेहद खास बना रहा है, वह है उनके लाइट ब्लू कलर के बूट्स। यह प्रियंका के केजुअल लुक में स्टाइल का तड़का लगा रहे हैं। वहीं मैट लिप्स और सेंटर पार्टिंग ओपन वेव्स हेयर्स से उन्होंने अपने स्टाइल को कंप्लीट किया है। अगर आप विंटर में आउटिंग के दौरान प्रियंका के इस लुक को कॉपी कर रही हैं तो इसके साथ लॉन्ग कोट की लेयरिंग करना ना भूलें। वैसे पफर जैकेट और कैप भी जींस के साथ काफी अच्छी लगेगी।
आप प्रियंका के किस लुक को स्टाइल करना चाहेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।