Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

क्या आप जानती हैं प्रियंका चोपड़ा से जुडी ये 3 बातें?

प्रियंका और निक जोनस की जोड़ी ऐसी है, जो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के शुरुआती दिनों में आधी रात को उठती थी, यहां हम आपको इसका कारण बताएंगे-
Updated:- 2020-10-19, 18:25 IST
priyanka chopra main

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा अपने प्यार और साथ के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड में सभी प्रियंका और निक को काफी पसंद करते हैं, इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि दोनों ने उम्र के फासले करने वाले लोगों को गलत ठहराया है। अब दोनों की शादी को लगभग दो साल हो जाएंगे और अभी-भी दोनों की जोड़ी फैंस की बेहद फेवरेट है। प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी शादी से बेहद खुश हैं और निक उनकी संस्कृति को भी समझते और आदर करते हैं। यहां हम आपको प्रियंका और निक जोनस की कुछ खास बातों और सीक्रेट्स के बारे में।

आधी रात में उठा करती थीं प्रियंका

 priyanka chopra inside

दरअसल प्रियंका के आधी रात के उठने का कारण यह था कि निक जोनस को टाइप 1 डायबिटीज है। उनका शुगर लेवल चेक करने और ध्यान रखने के लिए प्रियंका अक्सर रात को उठा करती थीं। निक जोनस को डायबिटीज की समस्या जब वह लगभग 13 साल के थे, तभी से है। प्रियंका ने खुद यह बात एक इंटरव्यू में बताई थी कि निक जोनस हमेशा से ही अपनी जिंदगी खुलकर जीना पसंद करते हैं और प्रियंका को उनका अधिक ध्यान रखना पसंद है। इसके अलावा निक जोनस स्पोर्ट्स काफी पसंद करते हैं, जिससे वह फिट रहते हैं। प्रियंका ने बताया कि निक जोनस हमेशा उनके कल्चर से जुड़ी हर बात को पसंद करते हैं और उन्हें किसी भी काम को करने से नहीं रोकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो प्रियंका चोपड़ा से लें ये फैशन टिप्स

प्रियंका के पास हैं 80 जोड़ी हील्स 

 INSIDE

लोगों को खूब भाने वाली एक्टिंग और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा एक फैशन आइकॉन भी हैं। ब्यूटी से जुड़ी कई बातों के लिए अक्सर महिलाएं प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि प्रियंका के पास 80 जोड़ी हील्स हैं? यह बिल्कुल सच बात है कि प्रियंका को नई-नई तरह की हील्स पहनना और खुद को हमेशा डिफ्रेंट लुक देना उन्हें बेहद पसंद है। अपनी ड्रेस से दीवाना बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ ड्रेस पर फोकस करती हैं, बल्कि हर बार अलग तरह की हील्स पहनना और स्टाइल करना पसंद करती हैं। प्रियंका को अलग-अलग फुटवियर स्टाइल करना पसंद है और बेशक आप भी इनकी हील्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका ने आखिर बता ही दिया कि अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को उन्होंने क्यों किया था डेट

 

हटा दी गई थी प्रियंका की पहली फिल्म

 priyanka chopra inside ()

दुनिया भर में प्रियंका को जाना जाता है और प्रियंका ने अपने करियर में सफलता केवल कड़ी मेहनत के बाद पाई है। प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म से की थी, जिसका नाम 'थामीजहन' था। इस फिल्म में प्रियंका थलापति विजय के साथ रोल निभा रही थीं और फिर बॉलीवुड में करियर की शुरुआत भी की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका की पहली फिल्म बरख़ास्त यानि हटा दी गई थी। दरअसल इसका कारण यह था कि इस फिल्म के अभिनेता एटली बराड़ को हेट किया जा रहा था और कम फंड के कारण यह भी यह फिल्म बरख़ास्त कर दी गई थी। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने 'गुड नाइट प्रिंसेस' के लिए फिल्म बनाना शुरू कर दिया था और पेजेंट जीतने के बाद भी उन्होंने फिल्म की शूटिंग जारी रखी थी। 

 

बॉलीवुड के बाद प्रियंका ने एक अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला में अभिनय किया और जल्द ही हॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया था। आपको इनमें से कौन-सी बात सबसे ज्यादा पसंद आई यह हमें फैसबुक पेज पर जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।