सूट से लेकर साड़ी तक इंडियन वियर को बेहद खूबसूरती से कैरी करती हैं मौनी रॉय

मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री की एक पापुलर एक्ट्रेस हैं। इतना ही नहीं, मौनी ने बड़े परदे पर अक्षय कुमार व राजकुमार राव जैसे उम्दा कलाकारों के साथ भी काम किया है। वहीं टीवी में वह नागिन, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और देवों के देव महादेव जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। मौनी एक्टिंग के मामले में तो बेहतरीन हैं ही, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनका स्टाइल भी काफी बदला है। आज के समय में मौनी अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से बिल्कुल भी नहीं झिझकतीं। फिर बात चाहे इंडियन वियर की हो या फिर वेस्टर्न वियर की, वह हर स्टाइल को अपने तरीके से कैरी करती हैं।
आमतौर पर लड़कियां वेस्टर्न वियर पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, लेकिन मौनी रॉय के वार्डरोब में आपको इंडियन वियर का भी एक बिग कलेक्शन देखने को मिलेगा। वह सूट से लेकर साड़ी तक को बेहद ही चाव के साथ पहनती हैं। ऐसे में अगर आप भी इंडियन वियर पहनकर उसमें स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ऐसे में आप मौनी रॉय के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको मौनी रॉय के कुछ बेहतरीन इंडियन वियर लुक्स के बारे में बता रहे हैं-
पहला लुक

इस लुक में मौनी रॉय ने येलो कलर का सूट पहना है। येलो कलर इस मौसम के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस सूट पर गोल्डन वर्क किया गया है। वहीं सूट के साथ मौनी ने मैचिंग दुपट्टा पहना है। इसके साथ मौनी ने मेकअप को नेचुरल रखा है। लाइट कलर लिप्स के साथ मौनी ने लाइनर को हल्का विंग्ड लुक दिया है। वहीं हेयर्स को सेंटर पार्टिंग ओपन लुक दिया है। इस सूट में मौनी बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: समर्स में स्टाइलिश दिखने के लिए मौनी रॉय के इन खूबसूरत लुक्स से लें इंस्पिरेशन
दूसरा लुक

इस लुक में मौनी ने लहंगा पहना है, जो किसी भी फंक्शन या पार्टी में बेहद आसानी से पहना जा सकता है। इस लाइट कलर के लहंगे के उपर मल्टीकलर वर्क किया गया है। AnishaShettyofficial ब्रांड के इस लहंगे में ब्लाउज को स्लीवलेस लुक दिया है। इस लहंगे के साथ मौनी ने Mahesh_Notandass ब्रांड की ज्वैलरी को टीमअप किया है। चोकर नेकपीस लहंगे को खूबसूरती के साथ कॉम्पलीमेंट कर रहा है। वहीं मेकअप को मौनी रॉय ने सटल रखा है और हेयर्स में बन बनाया है। मौनी के इस लुक को Shnoy09 ने स्टाइल किया है।
तीसरा लुक

इस लुक में मौनी ने लेमन कलर का लहंगा पहना है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं एसेसरीज को मौनी ने हैवी लुक दिया है। मांगटीका, नेकपीस, हैवी ईयररिंग्स और बैंगल्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। वहीं मेकअप में मौनी ने अपनी आईज पर फोकस किया है और हेयर्स में ब्रेड लुक बनाया है।
इसे भी पढ़ें: मॉनी रॉय के ये स्टाइलिश साड़ी और ब्लाउज हैं बेहद खूबसूरत, आप भी लीजिए इंस्पिरेशन
चौथा लुक

इस लुक में मौनी ने the_homeaffair_jaipur ब्रांड का ब्लू कलर सूट पहना है। इस सिंपल सूट के साथ मौनी ने ऑरेंज कलर की चुनरी को टीमअप किया है। वहीं एसेसरीज में मौनी ने झूमके पहने हैं। मेकअप में मौनी ने kohl eyes लुक रखा है और हेयर्स में बन बनाया है। मौनी के इस इंडियन वियर लुक को समर्स में आसानी से कैरी किया जा सकता है।
आपको मौनी रॉय के यह इंडियन वियर लुक्स कैसे लगे, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@imouniroy)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।