Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

मॉनी रॉय के ये स्टाइलिश साड़ी और ब्लाउज हैं बेहद खूबसूरत, आप भी लीजिए इंस्पिरेशन

अगर आप स्टाइलिश अंदाज में नजर आना चाहती हैं तो मौनी रॉय के इन ग्लैमरस लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन।
Updated:- 2020-05-19, 18:11 IST
mouni roy stylish looks main

मौनी रॉय टीवी और बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। मौनी रॉय एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो नागिन में बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आई थीं। इस शो ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर बना दिया था। मौनी रॉय अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ अपने फैशन के लिए भी चर्चित रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें पोस्ट होने के कुछ दी देर बाद वायरल होनी शुरू हो जाती हैं। अगर आप अपने लुक में एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो आप मौनी रॉय की खूबसूरत ड्रेसेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-

रेड साड़ी 

mouni roy red saree

ब्राइट कलर्स लुक को डिफरेंट बनाने के लिहाज से अच्छे लगते हैं। अगर आप रेड ड्रेस में खूबसूरत लुक पाना चाहती हैं तो मौनी रॉय के इस रफल साड़ी वाले अवतार से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां मौनी ने शिमर बॉर्डर वाली प्लेन रेड साड़ी के साथ मैचिंग शिमरी ब्लाउज पहना है, जो बेहद दिलकश लग रहा है। खासतौर पर ब्लाउज का बैक साइड नॉट वाला स्टाइल मौनी पर खूब फब रहा है।

इसे भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की तरह दिखना चाहती हैं ग्लैमरस तो उनके इन 5 लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन

येलो साड़ी 

yellow saree

गर्मियों में दिन के समय में होने वाले फंक्शन्स के लिए येलो कलर वाली ड्रेसेस बहुत सुंदर दिखती हैं। आप मौनी रॉय की तरह येलो कलर की एंब्रॉएड्री वाली साड़ी पहन सकती हैं। यहां मौनी ने जो साड़ी पहनी है, उस पर सिल्वर एंब्रॉएड्री और फुल स्लीव्स वाला ब्लाउज बहुत जंच रहा है। इसके साथ ही गले में चोकर और खुले बाल मौनी के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: शार्ट ड्रेस में पहनना है ब्लू कलर, मौनी के इन आउटफिट से लें इंस्पिरेशन

ग्रे साड़ी में भी दिलकश लुक

mouni roy grey saree

आमतौर पर ग्रे कलर बहुत अपीलिंग नहीं माना जाता, लेकिन यहां मौनी रॉय की ग्रे कलर की साड़ी बहुत क्लासी लुक दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने साड़ी को जिस तरह से ड्रेप किया है, वह भी उन्हें स्टाइलिश लुक दे रहा है। मौनी ने इस साड़ी के साथ बेल्ट और ऊपर से केप स्टाइल जैकेट की पेयरिंग की है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा अपीलिंग बना रही है। 

 

हैंड पेंटेड साड़ी

mouni in hand painted saree

गर्मियों में सफेद रंग आंखों को सुकून देता है। अगर आप समर्स में व्हाइट कलर की साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं तो मौनी की तरह हैंड पेंटेड साड़ी पहन सकती हैं। मौनी ने व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी है और इसके साथ उन्होंने प्लेन विदाउट स्लीव ब्लाउज पहना है। इस लुक के साथ मौनी के लहराते बाल और आईमेकअप उन्हें स्टनिंग लुक दे रहा है। 

 

व्हाइट साड़ी 

mouni roy white saree

अगर आप व्हाइट साड़ी में डिफरेंट लुक चाहती हैं तो मौनी रॉय का ये लुक आपको बहुत अपीलिंग लगेगा। यहां मौनी ने सिल्वर एंब्रॉएड्री वाली व्हाइट कलर की प्री-ड्रेप्ड साड़ी पहनी है और इसके साथ उनका टर्टलनेक ब्लाउज भी ग्लैमरस लुक दे रहा है। इस लुक के साथ मौनी का हल्का मेकअप और जूड़ा उनके लुक को क्लासी बना रहा है।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया, तो इसे जरूर शेयर करें, फैशन और स्टाइल से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।

Image Courtesy: Instagram(@imouniroy), pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।