सिर्फ दुपट्टे से भी बदल सकता है आपका पूरा लुक, जानिए इसके डिफरेंट स्टाइल

जब भी इंडियन वियर की बात होती है तो साड़ी के साथ-साथ सूट का भी नाम लिया जाता है। वैसे तो लड़कियां सूट खरीदते समय उसके कलर व स्टाइल पर खासा ध्यान देती हैं, लेकिन सूट के दुपट्टे पर उनका ध्यान नहीं जाता। शायद आपको पता न हो लेकिन अगर आप एक डिफरेंट दुपट्टा खरीदती हैं तो इससे आपका प्लेन व सिंपल सा सूट भी बेहद अलग व स्टाइलिश नजर आता है। वैसे भी इन दिनों मार्केट में कई तरह के प्रिंट, डिजाइन व फैब्रिक के दुपट्टे मिलते हैं और अगर आप अपने लिए एक परफेक्ट दुपट्टा खरीदने में कामयाब हो जाती है तो फिर आपको महंगे सूट पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं, एक ही दुपट्टा कई तरह के सूट के साथ पहन सकती हैं और इस तरह आप एक ही दुपट्टे को अलग-अलग सूट के सथ कैरी करके हर दिन एक नया लुक क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको अलग-अलग तरह के दुपट्टों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। यकीन मानिए, इसके बाद आप हर थोड़े दिनों के गैप में सूट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़े: क्या अपनी शादी में आलिया भट्ट पहनेंगी सब्यसाची लहंगा? 5 बार परफेक्ट रहा है इनका डिजाइनर लुक
दुपट्टा विद पॉम पॉम
दुपट्टा विद टैसल्स
पॉम पॉम दुपट्टे के अलावा टैसल्स दुपट्टे भी देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप अपने दुपट्टे के कोनों पर एक मल्टीकलर या कॉन्ट्रास्टिंग कलर के टैसल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। मल्टीकलर के टैसल्स दुपट्टे प्लेन सूट के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं और आपको एक फेस्टिव लुक भी देते हैं, इसलिए किसी खास मौके के लिए आप इस दुपट्टे का चयन कर सकती हैं। वैसे आप इसे सलवार सूट के अतिरिक्त लहंगे या कुर्ता प्लाजो सेट के साथ पहन सकती
इसे भी पढ़े: Celeb blouse designs:मौनी रॉय से लें स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस के आइडिया
सीक्वेन दुपट्टा
अगर आप किसी पार्टी या खास फंक्शन के लिए दुपट्टा ढूंढ रही हैं तो सीक्वनेस दुपट्टा खरीदना आपके लिए अच्छा रहेगा। यह देखने में हैवी लुक देते हैं, इसलिए पार्टी के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। आप इसे कॉन्ट्रास्टिंग अनारकली सूट या उसी कलर के लहंगे के साथ टीमअप कर सकती हैं।
शीयर दुपट्टा
नेट का यह दुपट्टा बेहद लाइटवेट और कैरी करने में भी काफी कंफर्टेबल होता है और बेहद एलीगेंट लुक देता है। आप किसी भी फंक्शन के लिए इसे आसानी से चुन सकती हैं। आमतौर पर इस तरह के दुपट्टे का बार्डर बड़ा व स्टाइलिश होता है, जो इसे पार्टी रेडी बनाता है। आप इसे किसी भी कॉन्ट्रास्टिंग अनारकली सूट या लहंगे के साथ पहन कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।