Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:49 PM IST

अपने लुक को स्पाइसअप करने के लिए देवोलीना की तरह पहनें स्टाइलिश ईयररिंग्स

अगर आप अपने लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो टीवी एक्ट्रेस देवोलीना की तरह अपने ईयररिंग्स में बदलाव कर सकती हैं।  
Updated:- 2020-05-17, 11:39 IST
devoleena stylish earrings looks tips

टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया से घर-घर में गोपी के नाम से जाने जानी वाली देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। वैसे तो देवोलीना कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं, लेकिन पिछले दिनों जब वह बिग बॉस 13 में नजर आई तो उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। बिग बॉस के घर में देवोलीना और रश्मि की दोस्ती को भी काफी पसंद किया। वैसे तो देवोलीना छोटे परदे पर अपने किरदार के अनुसार की कपड़े व एसेसरीज आदि कैरी करती हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में उनका स्टाइलिश अवतार भी लोगों को देखने को मिला। आपको शायद पता ना हो लेकिन रियल लाइफ में देवोलीना काफी स्टाइलिश अंदाज में रहती हैं। वह ना सिर्फ अपने आउटफिट बल्कि मेकअप व एसेसरीज के साथ भी कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकांउट पर आपको इसकी झलक आसानी से मिल जाएगी।

इसलिए अगर आप अपने आउटफिट में बदलाव किए बिना अपने लुक को एन्हांस करना चाहती हैं तो देवोलीना की तरह अपनी एसेसरीज में थोड़ा चेंज लेकर आएं। देवोलीना को एसेसरीज में ईयररिंग से खासा लगाव है। वह अपने लुक्स को चेंज करने के लिए डिफरेंट स्टाइल के ईयररिंग्स कैरी करती हैं। तो चलिए आज हम आपको देवोलीना के डिफरेंट स्टाइल ईयररिंग्स लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी जरूर पसंद आएंगे-

रॉयल ईयररिंग

devoleena stylish earrings looks INSIDE

इस लुक में यकीनन देवोलीना के ईयररिंग काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। देवोलीना ने केजुअल वाइट आउटफिट कैरी किया है लेकिन ईयररिंग काफी खूबसूरत लग रहे हैं। इस लुक में देवोलीना ने shopping_tweets  ब्रांड के Mughal-E-Azam कलेक्शन के ईयररिंग पहने हैं। इन रॉयल ईयररिंग्स का लुक देखते ही बनता है।

इसे भी पढ़ें: देवोलीना की सोसायटी में एक व्यक्ति पाया गया कोरोना पॉजिटिव, देवोलीना भी होम क्वारंटीन में

शेल ईयररिंग्स

devoleena stylish earrings looks INSIDE

अगर आप सच में ईयररिंग्स के जरिए अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो देवोलीना के इस लुक को देखिए। इस लुक के देवोलीना ने प्रिंटेड आउटफिट कैरी किया है, लेकिन उसके साथ जो हूप्स स्टाइल ईयररिंग्स पहने हैं, वह बेहद ही खास है। इस लुक में देवोलीना ने shopping_tweets ब्रांड के Shell earrings पहने हैं। shells की मदद से बने इन ईयररिंग्स का स्टाइल यकीनन काफी अलग है।

 

लॉन्ग ईयररिंग्स

devoleena stylish earrings looks INSIDE

अगर आप सिंपल तरीके से भी ईयररिंग्स को बेहद खूबसूरत अंदाज में कैरी करना चाहती हैं तो आपको देवोलीना का यह लुक जरूर पसंद आएगा। इस लुक में देवोलीना ने लॉन्ग ईयररिंग्स कैरी किए है। इस तरह के ईयररिंग लुक को आप केजुअल से लेकर पार्टी में किसी भी तरह पहन सकती हैं।

फुलवारी ईयररिंग

devoleena stylish earrings looks INSIDE

इस लुक में देवोलीना ने भले ही केजुअल वियर कैरी किया है, लेकिन उनके ईयररिंग्स काफी अच्छे लग रहे हैं। इस लुक में देवोलीना ने shopping_tweets ब्रांड के PHULWARI कलेक्शन के ईयररिंग्स कैरी किए हैं। इन ईयररिंग्स का डिजाइन बेहद ही खूबसूरत है और यह यकीनन किसी भी महिला पर बेहद ही अच्छा लगेगा। मल्टीकलर होने के कारण आप इसे किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Devoleena Bhattacharjee नहीं दे रहीं अपनी सबसे अच्छी दोस्त रश्मि देसाई के फोन का जवाब, क्या है वजह, जानिए

 


हूप्स ईयररिंग्स

राउंड हूप्स ईयररिंग्स का लुक यकीनन हर किसी को काफी पसंद आता है। लेकिन इस लुक में देवोलीना ने राउंड ईयररिंग्स को एक ट्विस्ट के साथ कैरी किया है। इस लुक में देवोलीना ने silveraysofficial ब्रांड के ईयररिंग्स पहने हैं। इन हूप्स ईयररिंग्स में shells का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके लुक को और भी खास बना रहा है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@Insta,devoleena)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।