जब बात दुल्हन के फैशन और लिब़ास की हो और उसके गहनों का ज़िक्र न आये ऐसा हो नहीं सकता। भारत दुनिया भर में अपने शादी सीज़न के फैशन को लेकर मशहूर है। जिसमें दुल्हन का सिल्क का भारी लहंगा और उसकी एम्ब्रॉयडरी अपने आप में यूनीक होती है।
लेकिन दुल्हन का ब्राईडल लुक गहनों के बिना हमेशा अधूरा रहता है। शादी से कुछ महीनों पहले दुल्हन अपना ज्यादातर टाईम एक अच्छी ज्वैलरी को पसंद करने में लगा देतीं हैं। दुल्हन को महीनों लग जाते हैं हजारों कैटलॉग्स मे से अपने लिए best ज्वैलरी पसंद करने में। कई बार तो वो ज्वैलरी डिजाइनर से सलाह तक लेतीं हैं कि वो अपनी शादी पर कौन-सी ज्वैलरी पहने?
शादियों में पहना जाने वाला पारंपरिक हार हमेशा दुल्हन की खास पसंद होता है लेकिन धीरे-धीरे ये ट्रेंड बदलता जा रहा है। जी हाँ आज का ज्वैलरी ट्रेंड कान के झुमकों की तरफ है। आज कल रनवे से लेकर रेड कार्पेट तक कान के झुमके छाये हुऐं हैं। इन दिनो वेडिंग फैशन में झुमका काफी पसंद किया जा रहा है।
चलिए हम आपको 10 ऐसे sexy earrings दिखाते हैं जिन्हें आपने शायद ही पहले कभी पहना होगा।
1अनीता डोंगरे की चांदीबली झुमके

अनीता डोंगरे के झुमके ज्यादातर चांदीबली से inspired होतीं हैं। वहीं जब बात दुल्हन की ज्वैलरी की होती है तब अनीता डोंगरे की ज्वैलरी का अपने आप में एक रॉयल लुक होता है। इनकी चांदबली डिज़ाइन राजस्थान के छोटे-छोटे पोल्का झुमकियों से प्रेरित होती है।
2नीरव मोदी की पन्ना ज्वैलरी

भारत में पन्ना ज्वैलरी को खूबसूरती से डिज़ाइन करने में नीरव मोदी का नाम सबसे पहला है। नीरव मोदी अपनी ज्वैलरी में हमेशा कुछ न कुछ नया करते हैं। उनके ज्वैलरी डिजाइन मे हमेशा एक ग्लोबल विजिन नजर आता है। नीरव के अलावा शायद ही कोई पन्ना ज्वैलरी के रंगों से खेलता हो। उनके इस खूबसूरत कलेक्शन को आप लीज़ा हेडन ने काफी अच्छे से carry किया है। बिंदी दार शेप में गहरा हरा रंग का पन्ना और उसके चारो तरफ सफेद हीरे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
3खन्ना ज्वैलर्स की अंब्रेला झुमकियाँ

जब बात पारंपरिक गहनों या आज के नये ट्रेडिशनल गहनों की आती है तो खन्ना ज्वैलर्स का नाम सबसे पहले आता है। आपने मलाईका अरोड़ा खान को ज़रूर छोटी-छोटी अंब्रेला झुमकियों में देखा होगा। पारंपरिक अंब्रेला झुमकियों को जितना खूबसूरती से खन्ना ज्वैलर्स ने प्रज़ेंट किया है शायद ही अभी तक किसी ने किया हो। खन्ना ज्वैलर्स के कलेक्शन में आपको पारंपरिक ज्वैलरी से लेकर आज की ट्रेंडी ज्वैलरी मिल जायेंगीं।
4ब्रिधीचांद घनश्याम दास ज्वैलर्स

चेन का ज्वैलरी के साथ अनूठा कॉंबीनेशन भारत में लंबे समय से चला आ रहा है। भारतीय गहनों में अगर आप चेन और earings को देखेंगे तो आपको इनकी खूबसूरती ज़रूर नज़र आयेगी। वहीं जब बात दुल्हन के गहनों की आती है तो चेन और इयरिंग्स उसकी खूबसूरती को चार चाँद लगा देता है। इसकी झलक आपको ऐश्वर्या राय के जोधा अकबर के लुक में साफ दिखेगी। वहीं पद्ममावती में दीपिका पादुकोण के चेन और गहनों के यूनीक लुक की आपको झलक मिलेगी।
5सुनीता शेखावत की डेंगलर ज्वैलरी

सुनीता शेखावत की गहनों के मामलों में भारत के दिग्गजों में गिनती होती है। रंगों और डिज़ाइन से कैसे खेला जाये? शायद उनसे बेहतर ये कोई नहीं जानता। भारत में उनका कुंदन पोल्खा एक बड़ा नाम है। अगर आप सुनीता शेखावत की ज्वैलरी पहनतीं हैं तो आप किसी शाही महरानी से कम नहीं लगेंगी। अगर आपको अपने लुक के साथ experiment करना पसंद हैं और आप सिर्फ लहंगा और हार पहनना पसंद नहीं करतीं हैं, तो सुनीता शेखावत के luxurious ज्वैलरी आपके लिए बेस्ट रहेगी।