हर व्यक्ति की फैशन की परिभाषा अलग-अलग होती है। कई लोग बदलते फैशन के साथ अपने आपको अपग्रेड करते हैं तो कुछ पुरानी चीजों से अपने आपको अपग्रेड करना पसंद करते हैं। आजकल जेंडर फ्लूइड फैशन ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है। इस शब्द को आपने कई बार सुना होगा। लेकिन इस बार इस फैशन स्टाइल को भी ट्राई करके देंखे।
जिसके कुछ लुक्स आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। उसी के हिसाब से उन्हें स्टाइल कर सकती हैं। आजकल श्रग अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न के मिल जाएंगे। जिसे हर एक जेंडर का व्यक्ति पहन सकता है कैसे इसके बारे में हम आपको बताएंगे।
कॉलर श्रग
आपको अलग-अलग डिजाइन के श्रग मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। इनमें से आप कॉलर श्रग को स्टाइल कर सकती हैं। ये दिखने में स्टाइलिश होते हैं और पहनने में सबसे ज्यादा कंफर्टेबल होते हैं। इस तरह के श्रग को कोई भी शॉट टॉप या लॉन्ग टी-शर्ट के साथ स्टाइल कर सकता है। इसमें ज्यादातर आपको लॉन्ग स्लीव्स ही मिलेंगे।
इस तरह के श्रग जींस-टॉप के अलावा ड्रेस के साथ भी पहना जा सकता है। इसमें कलर पैटर्न आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं और अच्छा लुक क्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Gender Fluid : ये स्टाइलिश एक्सेसरीज हैं जेंडर-न्यूट्रल, जानें स्टाइल करने का आसान तरीका
लॉन्ग श्रग
श्रग लंबे भी आते हैं और छोटे भी आते हैं। लेकिन आजकल लॉन्ग श्रग (समर स्टाइल श्रग) का ट्रेंड काफी चल रहा है। इसे हर एक व्यक्ति स्टाइल कर सकता है। जरूरी नहीं की आप इसके लिए प्रिंटेड पैटर्न को ही चुने। इसमें सिंपल कलर या फिर दो शेड में श्रग मिल जाते हैं। पॉकेट वाले होते हैं तो आप इसमें अपना फोन भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। जेंडर फ्लूइड फैशन के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है और गर्मी के लिए सबसे कम्फर्टेबल क्लोथ है।
शर्ट स्टाइल श्रग
आजकल हर कोई शर्ट को स्टाइल करना पसंद करता है। कोई इसे बिना टी-शर्ट के स्टाइल करता है तो किसी को टी-शर्ट (कॉटन टी-शर्ट स्टाइलिंग टिप्स) के साथ शर्ट को स्टाइल करना पसंद होता है। लेकिन अब इसी पैटर्न में मार्केट में श्रग भी मिलने लगे हैं। जिन्हें आप जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये पैटर्न काफी कूल लुक देता है साथ ही दिखने में भी स्टाइलिश लगता है। अगर आपको शर्ट पसंद है तो इस तरीके के श्रग का स्टाइल जरूर पसंद आएगा।
जेंडर फ्लूइड फैशन के और भी कई सारे पैटर्न है जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं और इस मंथ को सेलिब्रेट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Pride Month: जेंडर न्यूट्रल लुक के लिए इन हेयर कट को करें ट्राई
HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. #LivingWithPride
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों